×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'महाभारत' में भगवान कृष्ण के किरदार में दिखाई देंगे आमिर खान? बोले- इसके बाद मुझे कुछ नहीं करना है

आमिर खान जल्द ही फिल्म ‘महाभारत’ में भगवान श्री कृष्ण के किरदार में नज़र आ सकते हैं. फिल्म सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ के बाद एक्टर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर काम करेंगे. वहीं एक्टर ने फैंस को हिंट दिया है कि अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बाद एक्टर के पास कुछ करने के लिए नहीं बचेगा.

'महाभारत' में भगवान कृष्ण के किरदार में दिखाई देंगे आमिर खान? बोले- इसके बाद मुझे कुछ नहीं करना है
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे ज़मीन पर की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं, एक्टर पूरे तीन साल बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं.

वहीं काफी दिनों से एक्टर के रिटायरमेंट लेने की खबरें भी काफी उड़ रही हैं. दरअसल हाल ही में एक्टर ने फैंस को हिंट दिया है कि अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बाद एक्टर के पास कुछ करने के लिए नहीं बचेगा. सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ के बाद एक्टर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर काम करेंगे. 

‘महाभारत’ बनाने के बाद क्या रिटायर होंगे आमिर!

हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान आमिर खान ने अपने आखिरी प्रोजेक्ट के बारे में बताया है कि देखिए एक मेरा ड्रीम है. मेरा सपना है, मेरा ख्वाब है कि मैं महाभारत बनाऊं और उस पर काम शुरू कर रहा हूं. मैं सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद ना, इस 20 जून के बाद मैं उस पर काम शुरू कर रहा हूं.मुझे लगता है महाभारत एक काम है, वो एक प्रोजेक्ट है. वो करने के बाद शायद मेरे अंदर वो फीलिंग आए कि भाई अब इसके बाद मैं शायद कुछ नहीं कर सकता हूं. क्योंकि वो मटेरियल ऐसा है, कमाल का है है. लेयर्ड है, इमोशन है, स्केल है, ग्रैंड हर चीज है. हर चीज जो दुनिया में है वो आपको महाभारत में मिलेगी.”

आमिर खान ने कहा कि “जब आप मुझे पूछते हैं कि आपका आखिरी क्या हो सकता है? मैं वैसे तो मैं चाहता हूं कि काम करते-करते मरूं. दो एके हंगल जी कहते थे कि मैं काम करते-करते मरना चाहता हूं. तो वो हम सब चाहते हैं. क्योंकि आप पूछ रहे हैं तो मैं एक ही चीज है जो मैं सोच सकता हूं कि अगर ये करने के बाद शायद मेरे अंदर वो इमोशन आए कि बस अब इसके बाद मुझे कुछ नहीं करना है. शायद, पता नहीं.”

‘मेरा सपना है मैं ‘महाभारत’ बनाऊं’

वहीं आमिर खान ने एक मीडिया हाउस के इवेंट में भी ‘महाभारत’ बनाने और इसमें भगवान कृष्ण का किरदार निभाने की इच्छा ज़ाहिर की थी. एक्टर ने कहा था “ये मेरा सपना है कि मैं महाभारत बनाऊं, लेकिन बहुत मुश्किल सपना है वो… देखिए, ‘महाभारत’ आपको कभी निराश नहीं करेगी… लेकिन आप ‘महाभारत’ को निराश कर सकते हैं. ‘महाभारत’ को बड़े पर्दे पर लाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.”

Advertisement

श्रीकृष्ण के किरदार में दिखेंगे आमिर!

बता दें कि पिछले महीने की शुरुआत में एक्टर ने इसकी पुष्टि की थी कि इस प्रोजेक्ट के बारे में प्लानिंग की जा रही है, इसमें कई डायरेक्टर अलग-अलग सेगमेंट का डायरेक्शन करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि वो व्यक्तिगत रूप से कौन सा किरदार निभाना चाहेंगे, तो आमिर ने कहा था “वास्तव में … मुझे कृष्ण का किरदार बहुत ही प्रभावित करता है … मैं उनसे बहुत प्रेरित हूं. इसलिए ये एक ऐसा किरदार है जो मुझे वाकई पसंद है.”

यह भी पढ़ें

20 जून को रिलीज़ होगी ‘सितारे ज़मीन पर’!

बता दें कि 20 जून को आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर रिलीज़ होने वाली है, फिल्म में आमिर खान के साथ साथ जेनेलिया देशमुख भी अहम रोल में नज़र आएंगी.. एक्टर की ये फिल्म स्पैनिश  फिल्म चैंपियंस पर बेस्ड है. कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था, जिसे लोगों ने कॉपी बताया था. स्पैनिश फिल्म चैंपियंस का हॉलिवुड में भी इसी नाम से रीमेक बन चुका है. आमिर की फिल्म इसी से प्रेरित है. बताते चलें की आर एस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर ये फिल्म कितने करोड़ों का कारोबार पाती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें