×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की 10,000 करोड़ की दौलत का मालिक कौन? 4 बच्चों में कैसे होगा बंटवारा! जानिए

संजय कूपर के अचानक हुए निधन के बाद से ही अब सवाल उठने लगे हैं कि इतनी बड़ी कारोबारी विरासत को कौन संभालेगा. साथ ही उनके तीनों बच्चों में कैसे दौलत का बंटवारा होगा ये भी फ़िलहाल हर कोई जानना चाह रहा है.

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की 10,000 करोड़ की दौलत का मालिक कौन? 4 बच्चों में कैसे होगा बंटवारा! जानिए
Instagarm
Advertisement

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हॉर्ट अटैक आने से 53 साल की उम्र में निधन हो गया है. ये घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां संजय पोलो खेल रहे थे. दोस्त सुहेल सेठ के अनुसार संजय कपूर घोड़े पर सवार थे और पोलो खेल रहे थे, तभी उन्होंने गलती से एक मक्खी निगल ली. ये मक्खी उनके गले में फंस गई, जिससे उन्हें जलन और परेशानी होने लगी. इसके बाद अचानक हुई घबराहट के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.

संजय कपूर की नेटवर्थ!
संजय कपूर एक सफल बिज़नेसमैन थे. बल्कि सोना कॉमस्टार जैसी बडी ऑटोमोटिव कपंनी के मालिक थे. इस कंपनी का बाज़ार मूल्य लगभग 31,000 करोड़ रूपये बताया गया है. फोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, कपूर की कुल संपत्ति क़रीब लगभग 10,300 करोड़ आंकी गई है. संजय कूपर के अचानक हुए निधन के बाद से ही अब सवाल उठने लगे हैं कि इतनी बड़ी कारोबारी विरासत को कौन संभालेगा. 

संजय के बच्चों में कैसे होगा दौलत का बंटवारा?
बता दें कि संजय कपूर के तीन बच्चे हैं, करिश्मा से उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं. जिनकी कस्टडी फ़िलहाल करिश्मा के पास है, वहीं दूसरी तरफ़ साल 2017 में संजय की जिंदगी में मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव आई, जो तलाकशुदा थीं एक बेटी सफीरा चटवाल की मां थीं. संजय से शादी करने के बाद उन्हें बेटा अजारियस हुआ. ऐसे में संजय के कंधों पर कुल मिलाकर चार बच्चों समायरा, कियान, सफीरा और अजारियस की जिम्मेदारी थी.

Advertisement

फ़िलहाल अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है कि संजय के निधन के बाद उनकी संपत्ति की कमान किसके हाथ में जाएगी. हर कोई जानना रहा है कि उनके बच्चों तो इस दौलत में क्या हिस्सा मिलेगा. 

जानकारी के मुताबिक़ संजय ने अपने बच्चों की सुरक्षा और फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए पहले ही एक लेगेसी प्लान तैयार किया था. रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने समायरा और कियान को 14 करोड़ रूपये के बॉनड्स गिफ्ट किए थे और उनके के लिए 10 लाख रूपये हर महीने की परमानेंट इनकम सुनिश्चित की थी. 

वहीं संजय कपूर की वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव को कानूनी रूप से उनकी संपत्ति की देखरेख का अधिकार मिला है. जिससे भविष्य में संपत्ति को लेकर कानूनी प्रक्रिया भी जटिल हो सकती है. 

करिश्मा- संजय कपूर का कब हुआ था तलाक़?
बता दें कि संजय कपूर, कपूर ख़ानदान की बेटी करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है. हालांकि करिश्मा और संजय की शादी ज्यादा टाइम पर तक नहीं चल पाई और कुछ सालों बाद यानि साल 2016 में उनका डिवोर्स हो गया था. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक़ के वक्त करिश्मा ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जो सालों तक चर्चाओं में रहे थे. करिश्मा से तलाक़ के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. 

Advertisement

संजय कपूर ने तीन बार की थी शादी
संजय कपूर ने तीन बार शादी की थी. उनकी पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन 2000 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद साल 2003 में संजय कपूर ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की और दो बच्चों के पिता बने. लेकिन साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक़ हो गया था. करिश्मा और संजय की शादी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था और यह जोड़ी सबकी फेवरेट बन गई थी. पर जब तलाक हुआ तो फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था. वहीं साल 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. दोनों का क बेटा भी है. 

यह भी पढ़ें

संजय कपूर के काफी करीब थे बच्चे
संजय के जाने से करिश्मा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है. दोनों का 2016 में तलाक हो गया था, पर बच्चे संजय के काफी करीब थे. करिश्मा भी 2023 में संजय कपूर संग डिनर पर नजर आई थीं. लेकिन क्या पता था कि संजय कपूर यूं अचानक इस दुनिया से चल बसेंगे. उनके इस तरह चले से परिवार पूरी तरह से टूट गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें