×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

शादी के बाद काम पर वापस लौटी Surbhi Jyoti तो Fans ने कह डाली ऐसी बातें !

बीते कुछ दिनों से सुरभि ज्योती अपनी शादी की वजह से काफ़ी ज़्यादा ख़बरों में बनी हुई हैं, शादी होने के बाद एक्ट्रेस अब अपने काम पर वापस लौट आई हैं, एक्ट्रेस अपने काम पर वापस लौट कर काफ़ी खुश दिख रही हैं। दरअसल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जो शूटिंग सेट का है। इसमें ‘नागिन’ स्टार काफी खुश नजर आ रही हैं।

शादी के बाद काम पर वापस लौटी Surbhi Jyoti तो Fans ने कह डाली ऐसी बातें !
Advertisement
टीवी की जानी मानी एक्ट्रस सुरभि ज्योति हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपनी शादी की वजह से काफ़ी ज़्यादा ख़बरों में बनी हुई हैं, शादी होने के बाद एक्ट्रेस अब अपने काम पर वापस लौट आई हैं, एक्ट्रेस अपने काम पर वापस लौट कर काफ़ी खुश दिख रही हैं। दरअसल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जो शूटिंग सेट का है। इसमें ‘नागिन’ स्टार काफी खुश नजर आ रही हैं।

न्यूली वेड टीवी इंडस्ट्री की स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जो शूटिंग सेट का है। इसमें ‘नागिन’ स्टार काफी खुश नजर आ रही हैं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुरभि ज्योति ने लिखा “सेट पर सबसे खुश”। वीडियो मोंटाज में एक्ट्रेस कई खूबसूरत लिबास में सादगी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।

एक फ़ैन ने लिखा ‘माशाअल्लाह मेरी प्रिंसेज”,
एक एक और फ़ैन ने लिखा- अब आपकी वापसी हो गई, हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।”
 इसके अलावा एक और फ़ैन  ने लिखा “आप हर लुक में कमाल की लगती हैं।”

बता दें कि अभिनेत्री पिछले महीने 27 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग शादी के बंधन में बंधी थीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें प्रशंसकों के साथ शेयर की थी। इस विवाह के गवाह दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त बने थे।एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरों के साथ हल्दी, मेंहदी, म्यूजिक नाइट्स समेत कई रस्मों की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें पहली रसोई की तस्वीरें भी शामिल हैं। एक्ट्रेस ने पहली रसोई में हलवा बनाया था।

सुरभि ने पंजाबी फिल्मों ‘इक कुड़ी पंजाब दी’, ‘रौला पै गया’ और ‘मुंडे पटियाला दे’ के साथ-साथ पंजाबी टीवी सीरीज ‘अखियां ते दूर जाए ना’ में भी काम किया है। सुरभि रोमांटिक-ड्रामा ‘कुबूल है’ में जोया फारूकी की भूमिका निभाने के बाद घर-घर लोकप्रिय हो गई थीं, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। ‘नागिन 3’ में उन्होंने नागिन का किरदार निभाया था, जिसमें उनका नाम ‘बेला’ था।

सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और इसी कड़ी में उन्होंने शादी के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं। उनके साथ पति सुमित सूरी भी थे। अभिनेत्री ने तस्वीरों संग कैप्शन में सीएम को धन्यवाद देते हुए लिखा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपके बहुमूल्य समय, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।“

शेयर की गई तस्वीर में सुरभि के साथ उनके पति खड़े हैं और वह हंसते हुए धामी संग तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान न्यूली वेड कपल ने खूबसूरत पोज दिए। धामी सुरभि और सुमित को फ्लावर बुके देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुरभि और सुमित दोनों ऑफ व्हाइट रंग की पोशाक पहने नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें