×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

War 2 Vs Coolie Box Office Day 4: ऋतिक रोशन या रजनीकांत, जानिए चौथे दिन किसकी फिल्म का बजा डंका

ऋतिक vs रजनीकांत के लिए फैंस बेताब दिख रहे हैं, इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर माना जा रहा है, चौथे दिन वॉर 2 और कुली में से किस फिल्म का डंका बजा है, चलिए जानते हैं.

War 2 Vs Coolie Box Office Day 4: ऋतिक रोशन या रजनीकांत, जानिए चौथे दिन किसकी फिल्म का बजा डंका
Advertisement

 14 अगस्त को ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के बीच ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिल रही है. जहां रजनीकांत इस फ़िल्म के ज़रिए एक बार फिर से एक्शन से भरपूर फिल्म लेकर आए हैं. वहीं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी वॉर 2 के ज़रिए एक्शन का डबल डोज़ देने आ गए हैं. दोनों ही फिल्में एक्शन जॉनर की है, ऐेसे में ऋतिक और रजनीकांत की फिल्मों के बीच ज़ोरदार मुकाबला हो रहा है.  

वॉर 2- कुली की ज़ोरदार टक्कर

वहीं थियेटर्स में दस्तक देने के बाद इन दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों के कलेक्शन की तुलना हो रही है. हर कोई जानना चाह रहा है कि बॉक्स ऑफ़िस की इस टक्कर में कौन बाजी मारता दिख रहा है. पहले दिन जहां रजनीकांत की कुली, ऋतिक रोशन की वॉर 2 पर भारी पड़ते नज़र आए थे. वहीं अब चलिए जानते हैं चौथे दिन रजनीकांत और ऋतिक रोशन में कौन सा सुपरस्टार बॉक्स ऑफ़िस का किंग साबित हुआ है. 

Advertisement

वॉर 2 ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

बता दें कि ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ़ से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं. हालांकि उसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई करने में कामयाब हो रही है. फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 52 करोड़ की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी. वहीं दूसरे दिन वॉर 2 को 15 अगस्त की छुट्टी का थोड़ा फायदा मिला था. यही वजह है कि इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला था . रिपोर्ट्स की मानें तो वॉर 2 ने दूसरे दिन 57.35 करोड़ की कमाई की थी. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 33 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. चौथे दिन फिल्म ने 31 करोड़ की कमाई की है.  इसी के साथ वॉर 2 ने चार दिनों में 173.60 करोड़ की कमाई कर ली है. 

कुली ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़ 

वहीं बात करें रजनीकांत की फिल्म कुली की तो इसका फीवर लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है, कुली ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई की थी. फ़िल्म ने 65 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी. कुली ने रिलीज के दूसरे दिन 54.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म ने तीसरे दिन 38.5 करोड़ की कमाई की थी.  अब फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, फिल्म ने चौथे दिन 35 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ कुली ने चार दिनों में 194.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

Advertisement

चौथे दिन किसने मारी बॉक्स ऑफ़िस पर बाजी

दूसरे दिन वॉर 2 और कुली के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिली है. तीसरे दिन की तरह फिल्म वॉर 2 चौथे दिन भी कमाई के मामले में रजनीकांत की कुली से पिछड़ गई है. जहां वॉर 2 ने चौथे दिन 31 करोड़ की कमाई की है. तो वहीं कुली का कलेक्शन 35 करोड़ रहा था.  यानि कुली ने व़ॉर 2 से 4 करोड़ ज्यादा कलेक्शन किया है. वहीं अगर चारों दिनों के कलेक्शन जोड़ने के बाद देखा जाए तो कुली अब भी व़ॉर 2 से 21 करोड़ आगे है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की आने वाले दिनों में कौन किस पर भारी पड़ता है.

व़ॉर 2 में दिखी ऋतिक-जूनियर एनटीआर की भिड़ंत

बात करें ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 की तो ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. जहां फिल्म में जूनियर एनटीआर मेजर विक्रम की भूमिका दिखाई दिए हैं. वहीं ऋतिक अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में लौट हैं. दोनों एक-दूसरे को टक्कर लेते दिखाई दिए हैं. इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आईं , जो ऋतिक के साथ रोमांस करती दिखी हैं. 

वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है. , जो ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं. ये फिल्म 1 हिंदी, तमिल, और  तेलुगू, भाषा में रिलीज की जाएगी. फिल्म को काफी बड़ लेवल पर शूट किया गया है. 400 करोड़ के बजट में बनी वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिले हैं. लेकिन फिल्म की कहानी लोगों को कुछ ख़ास पसंद नहीं आई है.  ये फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले 'एक था टाइगर', टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं.

Advertisement

कुली में दिखा रजनीकांत का दम

बात करें रजनीकांत की फिल्म कुली की तो एक्टर की फिल्म एक्शन से भरपूर है. फिल्म कुली की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो अतीत में हुई गलतियों को सुधारने और बदला लेने के लिए प्रतिशोध की यात्रा पर निकलता है. इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है, जो कि कैथी और विक्रम जैसी एक्शन  फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. 

बता दें कि फिल्म कुली में रजनीकांत लीड रोल में दिखे हैं, जबकि फिल्म में उनके साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन और रेबा मोनिका जॉन भी बहन रोल में नज़र आए हैं.  फिल्म में पूजा हेगड़े एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखाई द. इतना ही नहीं रजनीकांत की इस फिल्म में आमिर खान भी कैमियों करते नज़र आए हैं. इस फिल्म को तमिल के साथ साथ हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ किया गया है. 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. 

बॉक्स ऑफ़िस पर किसका बजेगा डंका?

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि ऋतिक vs रजनीकांत के लिए फैंस बेताब दिख रहे हैं, इसे  बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर माना जा रहा है. इन दोनों ही एक्टर्स के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही फिल्में बिग बजट हैं. ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर किस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन सबसे ज्यादा किसका होता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें