×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

TRP Report Week 21: अनुपमा ने फिर किया कमाल, झनक ने उड़ाए सबके होश, जानिए टॉप 10 शोज का हाल!

इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. जहां उड़ने की आशा को पछाड़ते हुए शो अनुपमा ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है. वहीं झनक और लाफ्टर शेफ 2 ने टीआरपी में कमाल कर दिया है.

TRP Report Week 21: अनुपमा ने फिर किया कमाल, झनक ने उड़ाए सबके होश, जानिए टॉप 10 शोज का हाल!
Advertisement

साल 2025 के 21 वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.  जहां उड़ने की आशा को पछाड़ते हुए शो अनुपमा ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है. वहीं झनक और  लाफ्टर शेफ 2' ने टीआरपी में कमाल कर दिया है. इसके अलावा, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी में इस बार उछाल देखने को मिला है. 

 इस हफ्ते ये शो रहे टॉप पर

अनुपमा: रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' ने एक बार फिर से टीआरपी में धमाल मचा दिया है. इस बार भी शो लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है. इस शो की दिलचस्प कहानी और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे रखा है. जिसकी वजह से इसकी टीआरपी में इजाफा देखने को मिल रही है और ये शो पहले नंबर पर बना हुआ है. इस हफ्ते इस शो को 2.0 रेटिंग मिली हैं.

Advertisement

उड़ने की आशा: कंवर ढिल्लों का शो 'उड़ने की आशा' काफी दिनों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ था. इस हफ्ते भी शो टीआरपी में अपनी पुरानी जगह पर ही टीका है यानि  दूसरे नंबर पर बना हुआ है. स्टार प्लस का ये शो लोगों का दिल जीतने में यूं तो क़ामयाब हो रहा है. लेकिन दो हफ्तों से रूपाली गांगुली के शो अनुपमा से सचिन और सायली मात खार रहे हैं.  इस हफ्ते इस शो को 1.9 रेटिंग मिली हैं. 

ये रिश्ता क्या कहलाता है : अरमान और अभिरा यानि रोहित पुरोहित और समृद्धि शु्क्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, लोगों का मनोरंजन करने में इस हफ्ते भी सफल साबित हुआ है. शो की कहानी  लोगों को बांधे रखने में कामयाब हो रही है. सालों से टीवी पर राज कर रहा ये शो टीआरपी के मामले में  तीसरे नंबर पर  बना हुआ है. इस हफ्ते इस शो को 1.9  रेटिंग मिली हैं. फ़िलहाल शो में 7 साल का छीप आ गया है.

लाफ्टर शेफ 2': इस हफ्ते 'लाफ्टर शेफ 2' को टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान मिला है. इस हफ्ते शो को 1.4 रेटिंग्स मिली हैं, एल्विश यादव, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे सितारों के साथ ये शो जबरदस्त हंसी मजाक और मनोरंजन दे रहा है. इस बार शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

झनक: 'झनक' को टीआरपी लिस्ट में पांचवा स्थान मिला है. शो को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है, जो इसे दिलचस्प बना रहा है, यही वजह है कि इस बार शो की रेटिंग्स में उछाल देखने को मिला है, लीप के बाद  झनक का नया सफ़र लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है. इस हफ्ते इस शो को 1.4 रेटिंग मिली हैं. पिछले हफ्ते ये शो दसवें नंबर पर था.

एडवोकेट अंजलि:  शो को इस हफ्ते छठा  स्थान मिला है. शो की कहानी और एक्टिंग को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि इस शो ने अपनी ख़ास जगह बनाई है,  लेकिन अब धीरे धीरे शो की टीआरपी में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते इस शो को 1.4 रेटिंग मिली है. 

Advertisement

लक्ष्मी का सफ़र : लक्ष्मी का सफर भी टीवी पर अच्छा परफॉर्म कर रहा है. लेकिन इस बार शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है, पिछले हफ्ते ये शो टीआरपी में पांचवे नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते इस शो ने सातवां स्थान हासिल किया है.  टीआरपी चार्ट में  इस शो को 1.4 रेटिंग मिली है. लक्ष्मी की कहानी लोगों का मनोरंजन करने में इस हफ्ते फेल होती दिखी है. 

मंगल लक्ष्मी: दीपिका सिंह का शो मंगल लक्ष्मी' को टीआरपी लिस्ट में इस बार आठवां  स्थान मिला है. मंगल लक्ष्मी अब एक घंटे का स्लॉट आता है और दोनों एपिसोड को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. 9.30 बजे ऑन एयर हो रहे शो को टीआरपी में आठवां नंबर मिला है. दर्शक शो की दिलचस्प कहानी से जुड़ रहे हैं. शो की टीआरपी में हर हफ्ते फेर बदल देखने को मिलता ही रहता है. टीआरपी में इस शो 1.4 रेटिंग मिली हैं. 

जादू तेरी नज़र :  खुशी दुबे और जैन इबाद खान के शो 'जादू तेरी नजर' की टीआरपी में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. इस शो की कहानी लोगों का दिल जीतने में इस बार थोड़ी कम कामयाब होती  दिखी है. टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते जादू तेरी को नौवां स्थान मिला है. पिछले हफ्ते ये शो चौथे नंबर पर था. इस शो को 1.3 की रेटिंग मिली है. 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा:  काफी बदलावों के बाद भी ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है. इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हुआ है.  ये शो पिछले हफ्ते टॉप 5 में था, लेकिन इस बार इसकी टीआरपी में गिरवाई देखने को मिली है और ये शो दसवें नंबर पर पहुंच गया है. इस शो को 1.2 रेटिंग हासिल हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि 21वें हफ्ते में कई शो की टीआरपी में काफी हेर फेर देखने को मिला है. दर्शकों के बीच किस शो को कितना प्यार मिल रहा है, ये साफ नजर आ रहा है. इन शोज की दिलचस्प कहानियों और बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है.  खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की 21वें हफ्ते में कौनसा शो टीआरपी में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें