×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘भारत का नेतृत्व करने के लिए...’, थलाइवा से लेकर चिरंजीवी तक, PM मोदी के 75वें बर्थडे पर साउथ के दिग्गजों ने दी बधाई

देश की फिल्म इंडस्ट्री भी पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रही है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

‘भारत का नेतृत्व करने के लिए...’, थलाइवा से लेकर चिरंजीवी तक, PM मोदी के 75वें बर्थडे पर साउथ के दिग्गजों ने दी बधाई
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाइयों का सिलसिला जारी है. जहां एक ओर आम जनता से लेकर राजनीतिक हस्तियां अपने-अपने तरीके से शुभकामनाएं दे रही हैं, वहीं देश की फिल्म इंडस्ट्री भी पीएम मोदी के इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रही है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें दिल से शुभकामनाएं दी हैं.

रजनीकांत ने पीएम मोदी को दी बधाई 

साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रजनीकांत ने भी अपने शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री के प्रति गहरा सम्मान जाहिर किया. उन्होंने लिखा, ''सबसे सम्माननीय, माननीय और मेरे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, मानसिक शांति और भारत का नेतृत्व करने के लिए अटूट शक्ति की कामना करता हूं.’’

विजय देवरकोंडा ने क्या कहा?

Advertisement

तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, ''हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आप हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं. आप स्वस्थ रहें और आने वाले कई वर्षों तक यूं ही ऊर्जा से भरपूर रहें.’’

चिरंजीवी ने पीएम मोदी पर क्या कहा?

साउथ भारतीय फिल्मों के मेगास्टार कोनिडेला चिरंजीवी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी. मैं प्रार्थना करता हूं कि आपको अच्छा स्वास्थ्य, शक्ति और शांति प्राप्त हो ताकि आप भारत को प्रगति और गौरव की नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहें.”

राम चरण ने भी दी बधाई 

राम चरण ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता प्रदान करें.”

मोहनलाल ने क्या कहा?

Advertisement

इनके अलावा, मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और हमारे देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें.”

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें