×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

The Sabarmati Report: BJP नेताओं ने देखी Godhra पर बनी फिल्म, Manoj Tiwari ने कही ये बात!

हाल ही में फ़िल्म द साबर मती रिपोर्ट की दिल्ली में स्क्रीनिंग हुई थी, इस दौरान कई बीजेपी नेताओं ने .ये फ़िल्म देखी…बीजेपी नेताओं के साथ फ़िल्म के एक्टर विक्रांत मैसी भी मौजूद थे…सोशल मीडिया फ़िल्म की स्क्रीनिंग की वीडियो वायरल हो रही है। दिल्ली में हुई इस स्क्रीनिंग में पूरा थियेटर हाउस फुल दिख रहा है।फ़िल्म देखने के बाद थियेटर में बैठे लोग खूब hooting करते दिखाई दे रहे है..वहीं इस स्क्रीनिंग में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी समेत कई नेता मौजूद थे ।

The Sabarmati Report: BJP नेताओं ने देखी Godhra पर बनी फिल्म, Manoj Tiwari ने कही ये बात!
Advertisement
झूठ का कितना लंबा भी दौर हो उसे सच ही बदलता है, ये डायलॉग है फ़िल्म द साबरमती रिपोर्ट का…गोधरा कांड पर बनी इस फ़िल्म पर ये  डायलॉग बिल्कुल सटीक बैठ रहा  है । विक्रांत मैसी और राशि खन्ना की फ़िल्म द साबरमती रिपोर्ट इस वक़्त काफ़ी चर्चाओं में बनी हुई है। 15 नवंबर को थियेटर्स में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने कमाल कर दिया है। जहां Critics को ये  फ़िल्म पसंद आ रही है, वहीं दूसरी तरफ़ पब्लिक ने भी इस फ़िल्म को शानदार बताया है । विक्रांत की इस फ़िल्म को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भी साथ मिल गया है, मोदी और शाह ने भी अपने X अकाउंट पर  द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ की थी । 

वहीं हाल ही में  फ़िल्म द साबर मती रिपोर्ट की दिल्ली में स्क्रीनिंग हुई थी, इस दौरान कई बीजेपी नेताओं ने .ये फ़िल्म देखी…बीजेपी नेताओं के साथ फ़िल्म के एक्टर विक्रांत मैसी भी मौजूद थे…सोशल मीडिया फ़िल्म की स्क्रीनिंग की वीडियो वायरल हो रही है। दिल्ली में हुई इस स्क्रीनिंग में पूरा थियेटर हाउस फुल दिख रहा है।फ़िल्म देखने के बाद थियेटर में बैठे लोग खूब hooting करते दिखाई दे रहे है..वहीं इस  स्क्रीनिंग  में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी समेत कई नेता मौजूद थे ।

बता दें कि द साबरमती रिपोर्ट देखने के बाद बीज़ेपी सांसद मनोज तिवारी ने जमकर इस फ़िल्म की तारीफ़ की है, उन्होंने कहा है की लोगों को ये फ़िल्म देखी चाहिए इससे काफ़ी जानकारी मिलेगी । भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा-  "जो कोई भी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखने से चूक जाएगा, वह देश की ऐसी घटनाओं से चूक जाएगा, जो छिपी हुई थीं और जिनके बारे में देश के हर नागरिक को जानना बहुत जरूरी है...फिल्म बड़ी हिट होगी और बहुत सारी जानकारी भी देगी."

वहीं फ़िल्म की स्क्रीनिंग के दौरान विक्रांत मैसी ने भी मीडिया से बातचीत में फ़िल्म को मिल रहे रिस्पोंस पर बात की थी। एक्टर ने इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह द्वारा तारीफ़ मिलने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्टर ने कहा की - "यह अनुभव अद्भुत था. सिनेमा हॉल हाउसफुल था. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और भाजपा सांसद मनोज तिवारी स्क्रीनिंग में शामिल हुए...फिल्म में एक डायलॉग है, आप सच को छिपा नहीं सकते, एक दिन वह सामने आ ही जाता है...यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है. जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, वह हमारे इतिहास का हिस्सा है, हमने इसे कभी सिनेमा या डॉक्यूमेंट्री में नहीं देखा. पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फिल्म की तारीफ की है..."

बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने भी इस फ़िल्म की तारीफ़ की थी । दरअसल हाल ही में एक्स पर एक आलोक भट्ट नाम के एक यूज़र ने फ़िल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर पोस्ट किया था,यूजर ने बताया है की आख़िर उन्हें क्यों लगता है की ये फ़िल्म देखनी की चाहिए…आलोक भट्ट नाम के यूज़र ने लिखा - मुझे क्यों लगता है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जरूर देखनी चाहिए। मैं अपने विचार साझा करना चाहता हूं। यह प्रयास विशेष रूप से सराहनीय है क्योंकि यह हमारे हाल के इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक महत्वपूर्ण सच्चाई को सामने लाता है।

वहीं  पीएम मोदी ने इस यूज़र के पोस्ट को शेयर करते हुए द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ़ की थी।पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा था - “बहुत बढ़िया कहा आपने। यह अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक फेक नैरेटिव ज्यादा दिनों तक चलता नहीं है। आखिरकार तथ्य हमेशा सामने आते हैं!”

पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री शाह ने भी द साबरमती रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी । गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था - "कोई भी शक्तिशाली इकोसिस्टम चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह सच्चाई को हमेशा के लिए अंधेरे में नहीं छिपा सकता। फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' इकोसिस्टम को चुनौती देती है और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है।"

बता दें कि इस फ़िल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोगों का कहना है की आख़िरकार सच सामने आ गया है । बता दें कि ये फ़िल्म साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है।ये दुखद घटना 27 फ़रवरी को हुई थी, जिसमें झुलस कर 59 लोगों की मौत हो गई थी । इस मामले को लेकर अब तक कई फ़िल्में, सीरीज़ और documentary रिलीज़ हो चुकी हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं की द साबरमती रिपोर्ट के ज़रिए आख़िरकार सालों पूराना सच सामने आ गया है। फ़िल्म में दिखाया है की जिन  59 लोगों की मौत हो गई थी, उसका जिक्र mainstream मीडिया में नहीं किया गया था, हालांकि द साबरमति रिपोर्ट के जरिए इस मामले पर खुलकर बात की गई है।

बता दें कि इस फ़िल्म को एकता कपूर , अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन ने प्रोडयूस किया है । फ़िल्म के मेकर्स ने इस अहम मुद्दे को बहुत संवेदनशीलता और गरिमा के साथ संभाला है ।  इस फ़िल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा अहम रोल में नज़र आए हैं। फ़िल्म में विक्रांत और राशि ने पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो भारत की सबसे विवादास्पद घटनाओं में से एक के पीछे की क्रूर सच्चाई को उजागर करने के लिए एक साथ काम करते हैं।

वहीं, फिल्म में रिद्धि डोगरा ने एक अंग्रेजी पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो चाहती है कि सच्चाई सामने न आ पाए।  धीरज सरना के डायरेक्शन में  बनी इस फ़िल्म में सभी ने कमाल की एक्टिंग की है । फ़िल्म को बेहद ही ज़बरदस्त Response मिल रहा है, बॉक्स ऑफिस पर धीरे धीरे ही सही लेकिन ये फ़िल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है..अगर आपने अभी तक ये फ़िल्म नहीं देखी है तो अभी जाकर देखिए और हमें कमेंट करके ज़रूर बताएँ की आपको ये फ़िल्म कैसी लगी। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें