×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

थलापति विजय की शादीशुदा जिंदगी को लगी किसकी नजर? पत्नि संगीता ने मांगा तलाक़, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप!

संगीता ने अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. जब अप्रैल 2021 में इस संबंध के बारे में पता चला, तब विजय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह इस रिलेशनशिप को खत्म कर देंगे. लेकिन, यह रिश्ता जारी रहा, जिसके चलते उन्हें गंभीर मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा.

थलापति विजय की शादीशुदा जिंदगी को लगी किसकी नजर? पत्नि संगीता ने मांगा तलाक़, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप!
Advertisement

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है. 

संगीता ने पति विजय पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप

संगीता ने अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. जब अप्रैल 2021 में इस संबंध के बारे में पता चला, तब विजय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह इस रिलेशनशिप को खत्म कर देंगे. लेकिन, यह रिश्ता जारी रहा, जिसके चलते उन्हें गंभीर मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा. 

Advertisement

संगीता ने क्या-क्या आरोप लगाए 

अदालत में दाखिल अर्जी के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पति से इस कथित संबंध को लेकर सवाल किए, तो उनके साथ व्यवहार में बदलाव आने लगा. संगीता ने आरोप लगाया कि विजय ने उनके घरेलू अधिकारों को सीमित कर दिया. उनके आने-जाने पर रोक लगा दी और आर्थिक मामलों में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं. 

संगीता ने विजय से मांगा तलाक़ 

Advertisement

याचिका में संगीता ने मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता का जिक्र करते हुए तलाक की मांग की है.  संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है.  कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इस कानून के तहत व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधारों पर तलाक की मांग की जा सकती है।

कब हुई थी दोनों की शादी?

विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी. विजय क्रिश्चियन और संगीता हिंदू हैं. कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था. शादी के बाद विजय और संगीता ने 2000 में अपने पहले बच्चे, जेसन संजय का स्वागत किया और 2005 में बेटी दिव्या साशा ने जन्म लिया, 

Advertisement

शादी के 27 साल बाद अब संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है. दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं. 

एक्टिंग छोड़ राजनीति में उतरे थलापति विजय

यह भी पढ़ें

संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है. वहीं विजय, जिन्हें उनके फैंस थलापति के नाम से जानते हैं, ने हाल के वर्षों में फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की है. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम को तमिलनाडु में एक उभरती राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें