जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'इतनी नीच बातें नहीं...', अजित पवार के निधन पर ममता बनर्जी के बयान से भड़कीं कंगना रनौत, ऐसे किया पलटवार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ममता बनर्जी के बयान पर कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए बयान को नीच करार दिया है.

'इतनी नीच बातें नहीं...', अजित पवार के निधन पर ममता बनर्जी के बयान से भड़कीं कंगना रनौत, ऐसे किया पलटवार
Advertisement

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान क्रैश में निधन के बाद राजनीति में भूचाल आ गया है. विपक्ष मामले की जांच की मांग कर रहा है. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ममता बनर्जी के बयान पर कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए बयान को नीच करार दिया है.

ममता के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत 

ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "हम सभी लोग शोक में हैं क्योंकि इतना बड़ा हादसा सुबह-सुबह हो गया. पार्लियामेंट में सब लोग इस घटना के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि हम सभी लोग चार्टर्ड विमान और हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं, और यह घटना किसी के लिए भी डरावनी होगी, और ऐसे समय पर इतनी नीच बातें नहीं करनी चाहिए. थोड़ा तो संयम बनाए रखना चाहिए.” 

इससे पहले कंगना ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया था और कहा था कि ये घटना बहुत पीड़ादायक और दर्दनाक है.

ममता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त करने के साथ-साथ केंद्र सरकार पर निशाना साधा और हादसे पर कई सवाल भी खड़े किए. उनका कहना है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान की जांच क्यों नहीं की गई और बारामती जैसी सेफ लैंडिंग जगह पर हादसा कैसे हुआ. 

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए घटना की जांच की मांग की और कहा कि उन्हें किसी भी सरकारी जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है, इसलिए मामले पर सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप जरूरी है. 

Advertisement

ममता बनर्जी का अजीत पवार पर बड़ा दावा 

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार भाजपा के साथ खुश नहीं थे और जल्द ही पार्टी को छोड़कर अपने चाचा शरद पवार के साथ नई राजनीतिक पारी शुरू करने वाले थे. ऐसे में उनका आकस्मिक निधन बड़े सवाल खड़े करता है और हादसे की जांच होनी चाहिए.

उमर अब्दुल्ला ने भी हादसे की जांच की मांग उठाई है

Advertisement

यह भी पढ़ें

ममता बनर्जी के अलावा, उमर अब्दुल्ला ने भी हादसे की जांच की मांग उठाई है.  उनका कहना है कि इतने बड़े पद पर बैठे राजनेता के साथ हुआ हादसा साजिश भी हो सकती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें