×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Sonakshi चली मुसलमान लड़के संग शादी करने, नाराज माँ Poonam ने उठाया बड़ा कदम

23 जून,ये वही दिन है, जब शत्रुध्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ़्रेंड जहीर इक़बाल से शादी करने जा रही है, काफ़ी दिनों से सोनाक्षी और ज़हीर की शादी से जुड़ी ख़बरें सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही हैं ।कहा जा रहा है की सोनाक्षी और ज़हीर ना तो साफ़ फेरे लेंगे, और ना ही निकाह करेंगे, दोनों रिजस्टर मैरिज करेंगे और शाम को ही शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे ।

Sonakshi चली मुसलमान लड़के संग शादी करने, नाराज माँ Poonam ने उठाया बड़ा कदम
Advertisement
Sonakshi Sinha : 23 जून ये वही दिन है, जब शत्रुध्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha अपने बॉयफ़्रेंड जहीर इक़बाल से शादी करने जा रही है।  काफ़ी दिनों से सोनाक्षी और ज़हीर की शादी से जुड़ी ख़बरें सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है की सोनाक्षी और ज़हीर ना तो साफ़ फेरे लेंगे, और ना ही निकाह करेंगे, दोनों रिजस्टर मैरिज करेंगे और शाम को ही शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। वहीं इस बीच ऐसा दावा किया जा रहा है की सोनाक्षी सिन्हा की शादी से सिन्हा परिवार नाराज़ है।  इस बीच ऐसा सुनने में आ रहा है की सोनाक्षी की माँ पूनम सिन्हा और भाई लव को सोनाक्षी का मुस्लिम लड़के से शादी करना पसंद नहीं आ रहा है।  मीडिया के गलियारों में ऐसा दावा किया जा रहा है की माँ पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। 


चार दिन बाद सोनाक्षी और ज़हीर इक़बाल की शादी है। शादी से चार दिन पहले आई इस ख़बर ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।  रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है।  जिंसें बताया गया है की पूनम सिन्हा और लव सिन्हा ने सोनाक्षी को फ़ॉलो नहीं किया हुआ है।  जब परिवार के बाक़ी सदस्यों को पूनम सिन्हा ने फ़ॉलो किया हुआ है। वहीं सोनाक्षी ने भी  माँ और भाई को फ़ॉलो नहीं किया हुआ है। सोनाक्षी माँ के काफ़ी क़रीब हैं।  उसके बाद भी पूनम सिन्हा ने बेटी को छोड़कर सबको फ़ॉलो किया हुआ है। वहीं वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है -  हमने देखा कि पूनम सिन्हा इंस्टाग्राम पर केवल 6 लोगों को फॉलो करती हैं जिनमें उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा, लव सिन्हा और कुश सिन्हा शामिल हैं। अजीब! वह अपनी बेटी का 

फ़ॉलो क्यों नहीं करेगी? ऐसा लगता है कि लव अपनी बहन को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो नहीं करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सोनाक्षी अपनी मां और लव को भी इंस्टा पर फॉलो नहीं करती हैं। वह सिर्फ शत्रुघ्न और कुश को फॉलो करती है. यह बहुत अजीब लगता है, क्योंकि सोना अपने परिवार में लाड़-प्यार करने वाली बच्ची रही है।

इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - "ऐसा लगता है कि माँ और एक भाई इस शादी से खुश नहीं हैं। क्या यह वही भाई है जिसने अपनी शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि इस मामले में मेरी कोई भागीदारी नहीं है?"

बता दें कि जबसे सोनाक्षी और ज़हीर की शादी की ख़बरें सामने आई है।  उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को ट्रोल किया जा रहा है।  लोग बॉलीवुड पर लव जिहाद करने का आरोप लगा रहे हैं।  बीते कुछ दिनों में इस शादी को लेकर शत्रुध्न सिन्हा और लव सिन्हा के जो बयान सामने आए हैं। उसे देखकर ऐसा लग रहा है की सिन्हा परिवार इस शादी से खुश नहीं है। कुछ दिनों पहले बेटी सोनाक्षी की शादी की ख़बर पर रिएक्ट करते  हुए शत्रूध्न सिन्हा ने कहा था -  "अभी दिल्ली में हूं ।  चुनाव नतीजों के बाद, मैं यहां आया हूं मैंने अपनी बेटी की प्लान्स के बारे में किसी से बात नहीं की है । तो आपका सवाल यह है कि क्या वह शादी कर रही है? इसका उत्तर यह है कि उन्होंने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।  मैं भी उतना ही जानता हूं, जितना मैं मीडिया में पढ़ता हूं । यदि वह मुझे बताती हैं, तो मैं और मेरी पत्नी कपल को अपना आशीर्वाद देंगे।  हम कामना करते हैं कि वह हमेशा खुश रहें हमें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है।  वह कभी भी कोई गलत फैसला नहीं लेंगी।  मैं यह कहना चाहूंगा कि जब भी मेरी बेटी की शादी होगी, मैं बारात के ठीक सामने नाचना चाहूंगा मुझसे मेरे करीबी लोग पूछ रहे हैं कि मुझे इस शादी के बारे में जानकारी क्यों नहीं है, और मीडिया को इसकी जानकारी है मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि आजकल के बच्चे सहमति नहीं लेते मां-बाप से, सिर्फ सूचित करते हैं हम सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं”

बता दें कि शत्रुध्न के अलावा सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव भी शादी की अफवाओं पर रिएक्ट कर चुके हैं।लव ने एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत में कहा की - मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा बेहतर होगा कि आप सोनाक्षी या दूसरे व्यक्ति तक पहुंचें मैं बस इतना कह सकता हूं कि मुझे इस मामले पर कुछ नहीं कहना है”

अब इन बयानों से तो ऐसा ही लग रहा है की सिन्हा परिवार में इस शादी को लेकर बवाल मचा हुआ है। बता दे कि सोनाक्षी और ज़हीर,7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ज़हीर इक़बाल सलमान खान के ख़ास दोस्त इक़बाल रत्नासी के बेटे हैं।  जो की जाने माने ज्वैलर और बिजनैस है, सलमान और इक़बाल रत्नासी बचपन के यार हैं।जहीर इक़बाल सलमान के भी काफ़ी करीब है। सोशल मीडिया पर ज़हीर के बचपन की फ़ोटो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही है ।जिसमें वो सलमान के साथ नज़र आ रहे हैं।सलमान खान ने ही ज़हीर इक़बाल को बॉलीवुड में launch करने   में मदद की थी।36 साल के जहीर इकबाल ने 2019 में फिल्म नोटबुक से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 2022 में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरेशी के साथ डबल XL में नजर आए थे। 6 साल के करियर में जहीर ने इन दोनों ही फिल्में में काम किया है जो फ्लॉप रहीं।हालांकि सोनाक्षी के साथ अपनी रिलेशशिप को लेकर वो हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। बताया जा रहा है की इस शादी में शामिल होने के लिए सबसे पहला न्योता सलमान खान को दिया गया है। वहीं सिन्हा परिवार वाकेई में सोनाक्षी और जहीर की शादी से नाराज हैं या नहीं, इसकी तो हम पुष्टी नहीं कर रहे हैं, लेकिन ये देखना दिलचस्प रहेगा की शादी में परिवार समेत कौन कौन नजर आता है,

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें