×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'सन ऑफ सरदार' एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा!

एक्टर मुकुल देव अब हमारे बीच में नहीं रहे. उनके निधन की ख़बर को एक्टर विंदू दारा सिंह ने कंफर्म किया है, उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में बताया है कि मुकुल बीते कुछ समय से काफी बीमार चले रहे थे. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वो मौत को मात नहीं दे पाए और अपने चाहने वालो को हमेशा हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं.

'सन ऑफ सरदार' एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा!
Advertisement
बॉलीवुड और टीवी जगत के लिए बेहद ही दुखद ख़बर सामने आई है, जाने माने एक्टर मुकुल देव का बीती रात निधन हो गया है, 54 साल की उम्र में ही एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर के निधन की ख़बर सामने आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. 

मुकुल देव का हुआ निधन!

मुकुल देव के निधन की ख़बर को एक्टर विंदू दारा सिंह ने कंफर्म किया है, उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में बताया है कि मुकुल बीते कुछ समय से काफी बीमार चले रहे थे. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वो मौत को मात नहीं दे पाए और अपने चाहने वालो को हमेशा हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं. 

मुकुल देव के निधन से दुखी हुआ बॉलीवुड!

मुकुल देव के निधन से टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स सदमे में है, कई स्टार्स सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं, विंदू दारा सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर दुख व्यक्त किया है, उन्होंने मुकुल के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा “RIP ब्रदर मुकुल देव. आपके साथ बिताया हुआ समय हमेशा संजोकर रखूंगा और SonOfSardaar2 में आपका अंतिम गाना होगा जहां आप दर्शकों में खुशी और आनंद फैलाएंगे और उन्हें हंसाते हुए लोटपोट कर देंगे.”
वहीं मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.  उन्होंने दोस्त की तस्वीर शेयर करते हुए नम आंखों से लिखा, "मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है. मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था. बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए.  उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं. मिस यू मेरी जान. जब तक हम फिर से नहीं मिलते. ओम शांति.”

कई बॉलीवुड फिल्मों से कमाया नाम!

बता दें कि मुकुल देव ने 1996 में एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था.  उनकी पहली फिल्म थी दस्तक जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था.  उन्होंने किला, वजूद, कोहराम, मुझे मेरी बीवी से बचाओ और सन ऑफ सरदार और  यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में काम किया था.  इसके अलावा वो आर राजकुमार, जय हो में खलनायक के रोल में भी नज़र आए थे. 


टीवी शोज में भी कर चुके हैं काम!

एक्टर ने फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज़ में भी काम किया है, साल 2000 में उन्होंने घरवाली ऊपरवाली जैसे शो के ज़रिए  टीवी पर दस्तक दी थी. इतना ही नहीं वो Fear Factor सीजन 1 को भी होस्ट कर चुके हैं. इतना ही नहीं वो फेमस शो कहानी घर घर की में भी दिखाई दिए थे. 

आखिरी बार सन ऑफ सरदार 2 में दिखेंगे मुकुल देव!

मुकुल देव अब सन ऑफ सरदार 2 में नजर आएंगे, उनके चाहने वाले उन्हें इस फिल्म में आखिरी बार देख पाएंगे. भले ही एक्टर अब हमारे बीच में ना रहे हों , लेकिन अपने फैंस और चाहने वालो के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें