×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'जांच करवाई तो पता चला...', पहले करवाया ब्रेस्ट इम्प्लांट, अब पछता रहीं शर्लिन चोपड़ा, युवाओं से की ये अपील

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर ही चर्चाओं में बनी रहती हैं, वहीं अब ब्रेस्ट इम्प्लांट से दर्द झेल चुकीं शर्लिन चोपड़ा ने अपना दर्द बयां किया है, साथ ही उन्होंने युवाओं से भी एक बड़ी अपील की है.

'जांच करवाई तो पता चला...', पहले करवाया ब्रेस्ट इम्प्लांट, अब पछता रहीं शर्लिन चोपड़ा, युवाओं से की ये अपील
Advertisement

एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेस्ट से सिलिकॉन कप्स रिमूव कराने की जानकारी शेयर की थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि वह 2021 से लेकर 10 नवंबर तक लगातार पुराने दर्द से जूझ रही थीं. ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने के बाद अब उन्होंने इस सबसे तौबा कर ली है. 

शर्लिन चोपड़ा ने बयां किया दर्द

उन्होंने कहा, ''मुझे गर्दन में दर्द, कंधे और पीठ में दर्द, सीने में तकलीफ, सांस लेने में कठिनाई और ब्रेन फॉग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. जब कई मेडिकल जांच करवाई तो पता चला कि इसका असली कारण मेरे भारी ब्रेस्ट इम्प्लांट थे.’’ मीडिया से बातचीत के दौरान शर्लिन ने आगे कहा, ''इन भारी इम्प्लांट को हटवाने के बाद मेरा करीब दो किलो वजन कम हो गया, जिससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से राहत मिली है. अब न सिर्फ दर्द से राहत मिली है, बल्कि आर्टिफिशियल बोझ से भी छुटकारा मिल गया है.’’

Advertisement

शर्लिन ने आने वाली पीढ़ियों को दी चेतावनी 

शर्लिन ने अपने अनुभव के जरिए आने वाली पीढ़ियों को भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा, "मैं सोच रही थी कि जब प्रकृति ने शरीर का विकास सही ढंग से किया होता है, तो हमें भारी ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने की जरूरत क्यों पड़ती है?"

उन्होंने स्पष्ट किया कि आजकल लोग सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की चाहत में अपने शरीर के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं और इस तरह के फैसले जीवन के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं. अब उन्होंने ठान लिया है कि वे अपने शरीर के साथ किसी भी तरह का कोई खिलवाड़ नहीं करेंगी.

Advertisement

ब्रेस्ट इम्प्लांट क्या होता है?

दरअसल, ब्रेस्ट इम्प्लांट एक कॉस्मेटिक सर्जरी होती है, जिसमें स्तनों के आकार को बढ़ाने या बदलने के लिए सिलिकॉन या अन्य सामग्री के इम्प्लांट लगाए जाते हैं. यह इम्प्लांट स्तन के नीचे छोटे चीरे के माध्यम से शरीर में फिट किया जाता है. 

Advertisement

शर्लिन ने युवाओं से की थी अपील 

ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर शर्लिन ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से अपील की थी कि वे किसी भी कॉस्मेटिक प्रक्रिया को शुरू करने से पहले उसके सभी सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को अच्छे से जान लें. उन्होंने कहा कि अपने फैमिली मेंबर्स और एक्सपर्ट्स से विचार-विमर्श करना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में न हो. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें