×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘ये नया हिंदी सिनेमा है अब घुस के मारेगा’, Dhurandhar देख रोहित शेट्टी ने किया सलाम, अल्लू अर्जुन भी हुए फैंन

‘धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. वहीं बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां फिल्म की तारीफ़ करने से ख़ुद को रोक नहीं पा रही हैं. वहीं अब रोहित शेट्टी और अल्लू अर्जुन भी धुरंधर के फ़ैन हो गए हैं.

‘ये नया हिंदी सिनेमा है अब घुस के मारेगा’, Dhurandhar देख रोहित शेट्टी ने किया सलाम, अल्लू अर्जुन भी हुए फैंन
Advertisement

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को फैंस के साथ ही एक्टर्स का भी जमकर प्यार मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म धमाल मचा ही रही है. साथ ही कहानी, कास्टिंग, डायरेक्शन और गाने खूब तारीफ बटोर रहे हैं. साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की. दोनों ने इसे शानदार और नया सिनेमा बताया है.

 ‘ये एक शानदार फिल्म है’

'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “जस्ट धुरंधर देखी. यह एक शानदार फिल्म है, जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस, शानदार टेक्निकल टीम और कमाल का साउंडट्रैक है.”

Advertisement

अल्लू ने रणवीर सिंह को अपना भाई बताते हुए कहा कि उनकी मैग्नेटिक एनर्जी और वर्सेटिलिटी ने फिल्म में धमाल मचा दिया है. अल्लू अर्जुन ने अक्षय खन्ना की करिश्माई मौजूदगी, संजय दत्त, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और बाकी कलाकारों की मजबूत परफॉर्मेंस की भी तारीफ की खास तौर पर सारा अर्जुन की प्यारी मौजूदगी का जिक्र किया. 

‘इस फिल्म को जरूर देखें’

उन्होंने पूरी टीम, टेक्नीशियन्स, जियो स्टूडियोज और खासकर डायरेक्टर आदित्य धर को बधाई देते हुए दर्शकों से फिल्म देखने की अपील भी की. उन्होंने लिखा, “आदित्य धर गारू ने पूरे स्वैग के साथ कमाल कर दिया. इस फिल्म को जरूर देखें और आनंद लें.”

Advertisement

 

‘ये नया हिंदी सिनेमा है अब ये घुस के मारेगा’

वहीं, सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी फिल्म से काफी प्रभावित हुए. रोहित ने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर, रणवीर सिंह समेत अन्य कलाकारों की तारीफ करते हुए लिखा, “आदित्य धर और उनकी टीम को सलाम... आपने कमाल कर दिया... रणवीर मेरे भाई... 'अपना समय आ गया'... अक्षय खन्ना को लंबे समय बाद वो प्यार और इज्जत मिलते देखकर बहुत खुश हूं, जिसके वह हकदार है. आदित्य, मुझे आज भी उरी की रिलीज से पहले वाली रात याद है, जब हम सब साथ मिलकर फिल्म देख रहे थे. उरी से लेकर धुरंधर तक निर्माता और निर्देशक के रूप में आपका सफर प्रेरणादायक है. मुझे तुम पर गर्व है भाई…ये नया हिंदी सिनेमा है अब ये घुस के मारेगा.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

Advertisement

फिल्म की दमदार कास्ट 

इससे पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री, ऋतिक रोशन, राकेश पंडित और तारा शर्मा समेत कई सितारों ने फिल्म की तारीफ की. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं. फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है.

धुरंधर ने कमाए इतने करोड़ 

धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर रही है, फिल्म ने जहां पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर लिया है. वहीं Overseas मार्केट में फिल्म ने 70 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है, इसका मतलब ये फिल्म ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी पसंद की जा रही है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें