×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रेमो डिसूजा ने पत्नी लिजेल संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, शादी के बाद बदल लिया था धर्म, असली नाम रमेश गोपी नायर

रेमो डिसूजा ने हाल ही में अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन किए. फ़िल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी तस्वीर भी शेयर की हैं.

रेमो डिसूजा ने पत्नी लिजेल संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, शादी के बाद बदल लिया था धर्म, असली नाम रमेश गोपी नायर
Advertisement

मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हाल ही में अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए गए. उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी तस्वीर पोस्ट की. 

रेमो डिसूजा ने पत्नी लिजेल संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

रेमो ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिनमें दोनों पारंपरिक परिधानों में मंदिर के सामने नजर आ रहे हैं. रेमो ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "तिरुपति बालाजी.” ये तस्वीर देख फैंस उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं. 

कहां है तिरुपति बालाजी मंदिर?

Advertisement

तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित है. यह पवित्र मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. हर साल लाखों श्रद्धालु इस मंदिर में आशीर्वाद लेने आते हैं. 

रेमो का असली नाम क्या है?

रेमो डिसूजा का असली नाम रमेश गोपी नायर है और वो एक हिंदू परिवार से हैं. उन्होंने 1999 में लिजेल डिसूजा से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था और रमेश गोपी नायर से रेमो डिसूजा बन गए. बहुत कम लोग उनके असली नाम से वाकिफ हैं. रेमो के एक भाई और चार बहनें हैं, जो सभी हिंदू धर्म का पालन करते हैं. 

कई डांस शोज़ जज कर चुके हैं रेमो?

Advertisement

लिजेल एक मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर रही हैं. अब वह फिल्म प्रोडक्शन में सक्रिय हैं. रेमो और लिजेल के दो बेटे हैं. रेमो डांस रियलिटी शो में जज और 'सुपर जज' के रूप में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. उन्होंने 

किन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं रेमो?

रेमो ने 2025 में रिलीज हुई डांस ड्रामा फिल्म 'बी हैप्पी' का डायरेक्शन किया है. फिल्म में अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा मुख्य भूमिका में थे. रेमो डिसूजा ने अपने करियर में कई फिल्में डायरेक्ट की हैं, जैसे 'एबीसीडी', 'रेस 3', और 'स्ट्रीट डांसर 3डी’. उनकी कोरियोग्राफी और डायरेक्शन ने उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान दिलाई है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें