×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Rashmika-Vijay Wedding Reception: PM मोदी को खुद रिसेप्शन का न्योता देने पहुंचे रश्मिका-विजय, फोटोज हुईं वायरल

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. वहीं अब ये कपल रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गया है. सोशल मीडिया पर कपल की फ़ोटोज़ वायरल हो रही हैं, जिसमें वो ख़ुद पीएम मोदी को अपने रिसेप्शन का न्योता देने पहुंचे.

Rashmika-Vijay Wedding Reception: PM मोदी को खुद रिसेप्शन का न्योता देने पहुंचे रश्मिका-विजय, फोटोज हुईं वायरल
Advertisement

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर हर तरफ़ चर्चाओं में बने हुए हैं. 26 फरवरी को उदयपुर के लैविश रिजॉर्ट में कपल ने ग्रेड वेडिंग की. सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. 

पीएम मोदी को रिसेप्शन का न्योता देने पहुंचे रश्मिका-विजय

रश्मिका और  विजय शादी के बाद अपने रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं. इसी सिलसिले में कपल पहले दिल्ली आया था, जहां उन्होंने देश के दिग्गज राजनीतिक हस्तियों से मुलाक़ात की थी. उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को न्योता दिया. जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं.  सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल पीएम मोदी  से गर्मजोशी के साथ बात करते दिखे. इस ख़ास मौके पर विजय ने पीएम मोदी को एक पारंपरिक श़ॉल भी भेंट की. कपल ने पीएम को रिसेप्शन का कार्ड सौंपते हुए उनसे आशीर्वाद भी लिया. 

गृहमंत्री अमित शाह को भी दिया न्योता 

Advertisement

इसके अलावा कुछ फ़ोटोज़ में वो गृहमंत्री अमित शाह के साथ नज़र आए. दोनों ने अमित शाह से मुलाक़ात कर उन्हें अपनी शादी की खुशियों में शामिल होने के लिए रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था. वहीं अमित शाह ने कपल को गणपति बप्पा की मूर्ति भेंट में दी. 

पीएम मोदी ने रश्मिका और विजय देवरकोंडा को दी थी बधाई 

Advertisement

बता दें कि शादी से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय के माता-पिता श्रीमती माधवी और श्री गोवर्धन राव को एक बेहद खूबसूरत पत्र लिखकर अपनी शुभकामनाएं भेजी थीं. पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा था,  "मुझे 26 फरवरी को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी का निमंत्रण पाकर बेहद प्रसन्नता हुई. इस आनंदमय और शुभ अवसर पर देवरकोंडा और मंदाना परिवार, दोनों को दिल से बधाई.’’

पीएम मोदी ने अपने पत्र में आगे कहा कि यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन की एक नई और सुंदर शुरुआत है. भारतीय परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "सात फेरे लेने का अर्थ जीवन भर के लिए दोस्त बन जाना होता है.”

‘असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है’

पत्र में प्रधानमंत्री ने दोनों कलाकारों के फिल्मी करियर से जुड़ी एक खास बात भी कही. उन्होंने लिखा था, "विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं. लेकिन, उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा.”

Advertisement

पीएम मोदी ने दोनों के भविष्य के लिए मंगलकामना की. उन्होंने कहा, ''आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनके पूरे होने से भरे रहें. दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझें, कमियों को अपनाएं, खूबियों से सीखें और जीवन की यात्रा सच्चे साझेदार की तरह पूरी करें.’’

कैसे शुरु हुई इनकी लव स्टोरी?

विजय और रश्मिका की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई, जब दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में फिर साथ नजर आए. इसके अलावा, वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. 

कब होगा ग्रेंड रिसेप्शन?

हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सालों तक प्राइवेट रखा, लेकिन अब आखिरकार दोनों की शादी को गई है. शादी के बाद रिसेप्शन भी प्लान किया गया है, जो कि 4 मार्च को हैदराबाद में होगा. जिसमें कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की बात रही जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ की जानी मानी हस्तियों के अलावा बॉलीवुड से भी कई बड़ी हस्तियां शादी में शामिल हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें