×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CM Yogi पर बनी फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' पर परेश रवाल ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये किरदार केवल एक्टिंग तक सीमित…

परेश रावल, सीएम योगी पर बनी फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' में एक आध्यात्मिक गुरु की भूमिका में हैं, जो मुख्य किरदार अजेय (अनंत विजय जोशी) का मार्गदर्शन करता है. उनका किरदार अजेय को एक विद्रोही युवा से योगी और जननायक बनने की प्रेरणा देता है.

CM Yogi पर बनी फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' पर परेश रवाल ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये किरदार केवल एक्टिंग तक सीमित…
Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर परेश रावल अपकमिंग फिल्म ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ में 'गुरु' की भूमिका में नजर आएंगे. एक्टर ने फिल्म से जुड़े अनुभव को बेहद खास बताया. 

सीएम योगी पर बनी फिल्म पर क्या बोले परेश रवाल?
उन्होंने कहा कि यह किरदार केवल एक्टिंग तक सीमित नहीं, बल्कि गहरे और भावनात्मक अनुभवों से भरा रहा. ‘हेरा फेरी’ फेम एक्टर ने बताया, “गुरु का किरदार निभाना बहुत खास और व्यक्तिगत रहा. यह किरदार उपदेश या ड्रामैटिक से संबंधित नहीं, बल्कि शांति, दृढ़ता और मौन शक्ति का प्रतीक था. यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो एक युवा में उस नेतृत्व को देखता है, जिसे दुनिया बाद में पहचानती है.”

फिल्म में परेश रावल एक आध्यात्मिक गुरु की भूमिका में हैं, जो मुख्य किरदार अजेय (अनंत विजय जोशी) का मार्गदर्शन करता है. उनका किरदार अजेय को एक विद्रोही युवा से योगी और जननायक बनने की प्रेरणा देता है.

Advertisement

योगी का किरदार निभाने के लिए लिया बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म के लिए एक्टर अनंत विजय जोशी ने अपने सिर के बाल मुंडवाए, ताकि वह योगी आदित्यनाथ की छवि के करीब दिख सकें. अनंत ने बताया कि यह फैसला उनके लिए आसान फैसला नहीं था. उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि इस किरदार के लिए उन्हें सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि उसे जीना भी था.

किस किताब पर बेस्ड है सीएम योगी पर बनी फिल्म?
वींद्र गौतम के डायरेक्शन में तैयार फिल्म के टीजर में 'निर्भीक योगी' की कहानी को दमदार अंदाज में पेश किया गया है. यह फिल्म लेखक शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ पर आधारित है, जो योगी आदित्यनाथ की असाधारण जीवन यात्रा को पर्दे पर पेश करने को तैयार है. टीजर में योगी आदित्यनाथ के साहस और बदलाव की कहानी को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है. 

क्या है फिल्म की कहानी?
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ एक संत की कहानी है, जो भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ लड़ता है. टीजर में योगी के ‘जनता दरबार’ को दिखाया गया है, जो सत्ता और जनता के बीच टूटे रिश्तों को जोड़ने का प्रतीक है. फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की अस्थिर राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है और यह दिखाती है कि कैसे एक संन्यासी व्यवस्था को बदलने के लिए सामने आता है. 

फिल्म मेकर ऋतु मेंगी ने बताया, “यह टीजर उस साहसी कहानी की झलक है, जो पुरानी व्यवस्था को चुनौती देती है. योगी एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ सुधारक भी हैं, जो भ्रष्ट तंत्र को बदलने की ताकत रखते हैं. दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ है कि वे ऐसी कहानी चाहते हैं, जो साहस और उद्देश्य से भरी हो.”

फिल्म की दमदार स्टाकास्ट
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ में अनंत विजय जोशी के अलावा दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, राजेश खट्टर, पवन मल्होत्रा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं.रवींद्र गौतम के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण ऋतु मेंगी ने किया है और फिल्म का संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है. इसकी कहानी दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

पांच भाषाओं में इस दिन रिलीज़ होगी योगी पर बनी फिल्म
फिल्म हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें