×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

निक जोनास पर चढ़ा बॉलीवुड का रंग, प्रियंका संग ‘आप जैसा कोई’ पर किया धमाकेदार डांस

प्रियंका-निक की जोड़ी हमेशा फैंस को एंटरटेन करती रहती है. वे अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं.

निक जोनास पर चढ़ा बॉलीवुड का रंग, प्रियंका संग ‘आप जैसा कोई’ पर किया धमाकेदार डांस
Advertisement

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. दोनों अपनी लाइफ के खूबसूरत पल, फैमिली टाइम और बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं. ऐसा ही कुछ निक ने सोमवार को किया.

निक जोनास पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार

दरअसल, निक ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में निक, उनके भाई और खुद प्रियंका बॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग 'आप जैसा कोई' पर थिरकते नजर आ रहे हैं. वहीं, निक ने इस गाने को पार्टी सॉन्ग बताया, जिसे देख फैंस भी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Advertisement

“आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना.”

वीडियो पोस्ट कर निक ने कैप्शन दिया, "आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना."

Advertisement

फैंस को निक की पोस्ट काफी पसंद आ रही हैं. वे कमेंट सेक्शन पर प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही हार्ट और फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

प्रियंका-निक को खूब पसंद है

प्रियंका-निक की जोड़ी हमेशा फैंस को एंटरटेन करती रहती है. वे अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं. वहीं, निक ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बॉलीवुड के गाने और डांस काफी पसंद हैं और उनमें डांस करना काफी आसान रहता है.

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है जब निक बॉलीवुड के गाने पर थिरकते दिख रहे हैं. इससे पहले वे स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' और 'वॉर-2' के सॉन्ग 'आवन जावन' पर डांस कर वीडियो शेयर कर चुके हैं.

सॉन्ग 'आप जैसा कोई' साल 1980 की फिल्म 'कुर्बानी का है

बता दें कि सॉन्ग 'आप जैसा कोई' साल 1980 की फिल्म 'कुर्बानी' में फिल्माया गया था. गाने को नाजिया हसन ने अपनी आवाज से सजाया था और लिरिक्स श्यामलाल ने दिए थे, जबकि म्यूजिक डायरेक्ट बिद्दु ने किया था.

यह एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे जीनत अमान ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सजाया था. वहीं, इसमें अभिनेत्री के साथ अभिनेता फिरोज खान नजर आ रहे हैं. यह सॉन्ग आज भी पार्टीज में धूम मचाता है. वीडियो में निक और उनके भाई पूरी मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें