जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CM योगी पर बनी फिल्म 'अजेय' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, इन दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

CM योगी पर बनी फिल्म 'अजेय' की नई रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है की ये फिल्म कब थियेटर्स पर दस्तक देगी.

CM योगी पर बनी फिल्म 'अजेय' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, इन दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Advertisement

 बायोपिक फिल्मों का दौर जारी है, और अब इसमें एक और चर्चित नाम जुड़ने जा रहा है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का. उनके जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. लंबे समय से अटकी हुई इस फिल्म को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है.

मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था

ये फिल्म पहले 1 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में हुई देरी के कारण इसका शेड्यूल बिगड़ गया. फिल्म के निर्माताओं को सेंसर सर्टिफिकेट के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. जब कोई रास्ता नहीं दिखा, तो उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. वहां से राहत मिलने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित कर दी है.

Advertisement

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म ‘अजेय’

'अजेय' अब 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दी. उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल एक नेता की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे संत की यात्रा है, जिसने राजनीति की राह चुनकर देश के सबसे बड़े राज्य में सरकार की कमान संभाली. मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जंग लंबी थी पर इरादा लोहे का पक्का था, अब उसे अंजाम तक पहुंचने का समय आ गया है! एक कठिन संघर्ष के बाद, आखिरकार जीत का जश्न मनाना हमारे लिए है. Ajey The Untold Story Of AYogi अब 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samrat Cinematics (@samratcineindia)

Advertisement

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में अनंत जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके अलावा, भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन रविंद्र गौतम ने किया है, जबकि संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है, जिन्होंने पहले भी कई सफल फिल्मों में अपनी धुनों का जलवा दिखाया है. 

योगी का किरदार निभाने के लिए लिया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म के लिए एक्टर अनंत विजय जोशी ने अपने सिर के बाल मुंडवाए, ताकि वह योगी आदित्यनाथ की छवि के करीब दिख सकें. अनंत ने बताया कि यह फैसला उनके लिए आसान फैसला नहीं था. उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि इस किरदार के लिए उन्हें सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि उसे जीना भी था.

किस किताब पर बेस्ड है सीएम योगी पर बनी फिल्म?

Advertisement

रवींद्र गौतम के डायरेक्शन में तैयार 'निर्भीक योगी' की कहानी को दमदार अंदाज में पेश किया गया है. यह फिल्म लेखक शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ पर आधारित है, जो योगी आदित्यनाथ की असाधारण जीवन यात्रा को पर्दे पर पेश करने को तैयार है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ एक संत की कहानी है, जो भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ लड़ता है. टीजर में योगी के ‘जनता दरबार’ को दिखाया गया था, जो सत्ता और जनता के बीच टूटे रिश्तों को जोड़ने का प्रतीक है. फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की अस्थिर राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है और यह दिखाती है कि कैसे एक संन्यासी व्यवस्था को बदलने के लिए सामने आता है. 

पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी योगी पर बनी फिल्म

फिल्म हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. 'अजेय' की रिलीज डेट 19 सितंबर को लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है. दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कितने करोड़ों का बिजनेस कर पाती है.

Advertisement

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें