×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अल्लू अर्जुन पर नया विवाद, पुष्पा 2 में पुलिस का अपमान करने का आरोप

पुष्पा 2 के सुपरहिट होने के बावजूद, अल्लू अर्जुन के लिए एक नया विवाद सामने आया है। कांग्रेस नेता तीनमार मल्लाना ने आरोप लगाया है कि फिल्म में अल्लू का किरदार पुष्पा राज एक सीन में पुलिस का अपमान करता है

अल्लू अर्जुन पर नया विवाद, पुष्पा 2 में पुलिस का अपमान करने का आरोप
Advertisement
पुष्पा 2 की सक्सेस के बाद, जहां अल्लू अर्जुन को बहुत तारीफ मिली, वहीं अब वो एक नए कॉन्ट्रोवर्सी में फंसते दिख रहे हैं।  फिल्म में एक खास सीन को लेकर कांग्रेस नेता तीनमार मल्लाना ने अल्लू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मल्लाना का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए एक सीन में अल्लू अर्जुन का किरदार पुलिस की इंसल्ट कर रहा है।
क्या है वो विवादित सीन?
इस सीन में अल्लू अर्जुन का किरदार, पुष्पा राज, स्विमिंग पूल में टॉयलेट करता है, जिसमें पहले से पुलिस ऑफिसर मौजूद होते हैं। कांग्रेस नेता ने इस सीन को अपमानजनक बताते हुए ये आरोप लगाया कि इस सीन में पुलिस अधिकारियों का मजाक उड़ाया गया है। मल्लाना ने कहा कि ये सीन न केवल भारतीय पुलिस बल के लिए बल्कि समाज में कानून के प्रति आदर को भी ठेस पहुंचाता है। उन्होंने इस मामले में सख्त एक्शन की मांग की है और चेतावनी दी है ।

पहले से ही विवादों में घिरे हुए हैं
अल्लू अर्जुन 

ये पहली बार नहीं है जब अल्लू अर्जुन कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हुए हो हैं। हाल ही में वो हैदराबाद में एक थिएटर में भगदड़ की घटना में फंसे थे, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना ने भी कई सवाल खड़े किए थे। अल्लू और उनकी टीम पर आरोप है कि 4 दिसंबर को उन्हें थिएटर से बाहर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन वो नहीं गए। इसके बाद, वहां भगदड़ मच गई और महिला की मौत हो गई। इस मामले में अल्लू को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें एक रात जेल में भी रहना पड़ा था।

अब रिपोर्ट्स ये भी आ रही हैं कि महिला के बेटे की हालत गंभीर है और पुलिस अधिकारी अल्लू के खिलाफ अंतरिम जमानत को चुनौती देने के लिए अदालत में याचिका दायर करने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि अल्लू के मैनेजर को इस बारे में जानकारी दी गई थी कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है, लेकिन फिर भी अल्लू और उनकी टीम ने वहां से जाने की कोई कोशिश नहीं की।



पुष्पा 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता


वहीं, फिल्म पुष्पा 2 की बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता जारी है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। तीसरे हफ्ते तक भी फिल्म का कलेक्शन शानदार बना हुआ है, जो दर्शाता है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बहुत पॉपुलर है। पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, और फिल्म की कहानी, एक्शन और अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। हालांकि, इस सफलता के बावजूद फिल्म के एक सीन ने विवाद को जन्म दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।


पुष्पा 2 के शानदार कलेक्शन और अल्लू अर्जुन की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बावजूद, ये साफ है कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी बड़े स्टार के लिए सफलता के साथ-साथ विवादों का सामना भी करना पड़ता है।खेर अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया आती है और फिल्म की टीम किस तरह इस मुद्दे को सुलझाती है।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें