×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मेरे सो कॉल्ड मुस्लिम एक्टर्स…', ऑपरेशन सिंदूर पर सुपरस्टार्स की चुप्पी पर भड़कीं फलाक नाज, बोलीं- तुम्हारा खून क्यों नहीं खौल रहा

इस बीच सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस फलक नाज की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात करती दिख रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस का उन मुस्लिम हस्तियों पर भी गुस्सा फूटा है जो की इस मामले पर चुप्पी साधे बैठे हैं. फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने फेलो मुस्लिम एक्टर्स से सवाल किया है की आख़िर इस मामले को लेकर उनका ख़ून क्यों नहीं खौल रहा है, एक्ट्रेस ने बड़े बड़े स्टार्स पर निशाना साधा है, जो ऑपरेशन सिंदूर पर मौन धारण कर बैठे हैं.

'मेरे सो कॉल्ड मुस्लिम एक्टर्स…', ऑपरेशन सिंदूर पर सुपरस्टार्स की चुप्पी पर भड़कीं फलाक नाज, बोलीं- तुम्हारा खून क्यों नहीं खौल रहा
Advertisement
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान भारत के कुछ इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश, लेकिन भारतीय सेना की उसकी सारी कोशिशों को नाकाम कर दिया है. भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्तान फेल होता दिख रहा है. हालांकि पाकिस्तान अपनी कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहा है, फ़िलहाल दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है. 

मुस्लिम एक्टर्स पर भड़कीं फलक नाज!

वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस फलक नाज की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात करती दिख रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस का उन मुस्लिम हस्तियों पर भी गुस्सा फूटा है जो की इस मामले पर चुप्पी साधे बैठे हैं. फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने फेलो मुस्लिम एक्टर्स से सवाल किया है की आख़िर इस मामले को लेकर उनका ख़ून क्यों नहीं खौल रहा है, एक्ट्रेस ने बड़े बड़े स्टार्स पर निशाना साधा है, जो ऑपरेशन सिंदूर पर मौन धारण कर बैठे हैं. 

'...इसी वजह से हमारी क़ौम पर भरोसा नहीं करते'

सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ़ अली खान, समेत बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है, यही बात एक्ट्रेस फलक नाज को पसंद नहीं आ रही है. फलक ने अपने वीडियो में कहती दिखी है कि हमारे कई फेलो मुस्लिम एक्टर्स इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. क्योंकि टारगेट ऑडियंस पड़ौसी मुल्क से आती है, उनके फॉलोअर्स ना गिर जाएं, या उनके अकाउंट की रिच ना गिर जाए.  मैं ये सोच रही थी की हमारे जो हिंदू भाई बहन है वो मुस्लिम पर भरोसा क्यों नहीं कर पाते. मुझे अभी इसका जवाब समझ में आ रहा है की वो इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि मेरे सो कॉल्ड इंडस्ट्री के मुस्लिम भाई बहन ऐसे वक्त में कुछ बोलते ही नहीं है. जिसकी वजह से वो हमारी क़ौम पर भरोसा नहीं करते हैं. 

'तुम्हारा ख़ून क्यों नहीं खौल रहा'

फलक नाज ने इस दौरान ये भी कहा है की पाकिस्तान के बड़े बड़े एक्टर्स और हस्तियों ने भारत में काफी नाम कमाया है, लेकिन उसके बाद भी वो  अपने देश का समर्थन कर रहे हैं, जबकि उनके मुल्क ने ही इसकी शुरुआत की है. फिर भी वो अपने मुल्क को सपोर्ट कर रहे हैं, फिर तुम्हारा ख़ून क्यों नहीं खौल रहा है. तुम क्यों नहीं कर पा रहे हो अपने देश को सपोर्ट. बहुत अफ़सोस की बात है ये लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर पर भी ये लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं, यही वजह है की हिंदू भाई बहन हमारी क़ौम पर भरोसा ही नहीं कर पा रहे. लेकिन सब लोग ऐसे नहीं होते हैं. अरे कुछ तो देश के लिए बोल लो, थोड़ा तो ये लोग ज़लील हों. ताकि इनका थोड़ा सा तो ख़ून खोले. यहीं रह रहे हो, यहीं का खा रहे हो. यहां के नमक से थोड़ा वफा कर लो. यही हमारा मजहब सिखाता है और मजहब को जो बहुत अच्छे से समझते हैं. वो देश के साथ हैं, जय हिंद. 
भारत ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब!
भारत लगातार पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर रहा है. भारत ने पहली बार S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान की 15 सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है. भारत ने हवा में ही पाकिस्तानी मिसाइलों को नष्ट कर दिया है. सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि 07 और 08 मई 2025 की  रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, अमृतसर, कपूरथला, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, चंडीगढ़, नल, भटिंडा,  फलौदी, भुज और समेत कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की थी. लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है.

पाकिस्तान पर भारत का OTT स्ट्राइक!
भारतीय सरकार ने पाकिस्तान पर ओटीटी स्ट्राइक कर दी है. अब पड़ोसी मुल्क की एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री को भी भारत ने तोड़ दिया है. अब भारत में पाकिस्तानी कंटेंट की भी सफ़ाई हो गई है. सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को सख्त निर्देश दिए हैं चाहे वो फ्री हो या फिर पेड अब से ना पाक के गाने बजेंगे ना ही वेब सीरीज़, ना पॉडकास्ट, ना पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्में देखे जा सकेंगे. सरकार की तरफ़ से साफ़ साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू होने हैं. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए ये बड़ा कदम उठाया है. 

क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर!
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 नाम और धर्म पूछकर टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी.  इस घटना से हर कोई हिल गया था.  पूरा देश भारतीय सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहा था और आखिरकार सरकार ने न्याय कर दिया है. इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई कर साबित कर दिया है कि भारत छुप बैठने वालों में से नहीं है. 
   

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें