×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Ranbir की Ramayan में Jaideep Ahlawat को ऑफर हुआ था बड़ा रोल, एक्टर ने इस वजह से ठुकराई फिल्म!

सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत को नितेश तिवारी की रामायण में एक बड़ा रोल ऑफ़र हुआ था, लेकिन एक्टर ने इसे ठुकरा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जयदीप अहलावत को रामायण में रावण के भाई विभीषण के रोल के लिए अप्रोच किया गया था . खबरें हैं कि एक्टर इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित थे, लेकिन डेट न होने की वजह से जयदीप अहलावत ने रामायण में विभीषण का रोल ठुकरा दिया है.

Ranbir की Ramayan में Jaideep Ahlawat को ऑफर हुआ था बड़ा रोल, एक्टर ने इस वजह से ठुकराई फिल्म!
Advertisement
डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ा अपडेट सामने आता ही रहता है. पिछले साल दीवाली के मौके पर मेकर्स ने बॉलीवुड में बनने जा रही रामायण का ऐलान किया था. कई महीनों से फिल्म अपनी कास्टिंग को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है. फ़िल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. वहीं साईं पल्लवी फिल्म में माता सीता के किरदार में नज़र आएंगी. इसके अलावा सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. 
जयदीप अहलावत ने ठुकराया विभीषण का रोल!
वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत को नितेश तिवारी की रामायण में एक बड़ा रोल ऑफ़र हुआ था, लेकिन एक्टर ने इसे ठुकरा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जयदीप अहलावत को रामायण में रावण के भाई विभीषण के रोल के लिए अप्रोच किया गया था. खबरें हैं कि एक्टर इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित थे, लेकिन डेट न होने की वजह से जयदीप अहलावत ने रामायण में विभीषण का रोल ठुकरा दिया है. 

विजय सेतुपति को भी ऑफ़र हुआ था ये रोल!

बता दें कि इस फिल्म में विभीषण के रोल के लिए जयदीप अहलावत के दूसरे एक्टर्स का नाम भी सामने आ रहा है. पिछले साल खबर थी कि साउथ के जाने माने एक्टर विजय सेतुपति के साथ विभीषण के रोल के लिए बातचीत चल रही है, मीडिया रिपोर्टर में कहा गया था कि एक्टर इस रोल को करने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन वो हो नहीं पाया, विजय सेतुपति ने भी विभीषण का किरदार निभाने से मना कर दिया था. 

हनुमान का किरदार निभाने पर क्या बोले सनी देओल?

बता दें कि हाल ही में सनी देओल ने एक इवेंट में खुलासा कर बताया था वो हनुमान का किरदार निभाने जा रहे हैं. एक इवेंट के दौरान रामायण में हनुमान का किरदार निभाने पर सनी देओल ने कहा  - मैं रामायण में हनुमान के रूप में काम कर रहा हूं. हां, ये सच है. हम सब एक्टर्स हैं और अपना बेस्ट दे रहे हैं. हनुमान जी का किरदार निभाना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि कोई कुछ गलत नहीं करना चाहता है.एक्टर्स के तौर पर हम चुनौतीपूर्ण चीजें पसंद करते हैं क्योंकि यह मजेदार है.  हमें किरदार को निभाना है और अपने निर्देशक की बातें सुननी है.  मैं खुद को अपने किरदार में डुबो देता हूं ताकि लोग उस पर भरोसा करें.  मैंने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है, लेकिन यह सबसे मेगा फिल्मों में से एक होगी.

वहीं सनी देओल ने आगे कहा था - मैं रामायण को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि नमित मल्होत्रा, डीएनईजी इसे कर रहे हैं और फिलहाल वे दुनिया भर में स्पेशल इफ़ेक्ट कंपनियों को संभाल रहे हैं. वो बेहतरीन काम कर रहे हैं और रामायण बनाने के लिए वे सही व्यक्ति हैं.  वो फिल्म को भरोसेमंद बनाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें कहानी पर विश्वास है.  मैं उन्हें सालों से जानता हूं और मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा करने के लिए सही फिल्म मिली है.

बॉयकॉट की बलि चढ़ चुकी है आदिपुरूष!
साल 2023 में रिलीज़ हुई प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरूष को लेकर भी काफी बवाल हुआ था. फिल्म में फेक्टस के साथ छेड़ छाड़ की गई थी.  वहीं फिल्म में रावण और हनुमान के किरदारों को जिस तरह की भेष भुषा दी गई थी. उसका भी लोगों ने विरोध किया था.  550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनॉन ने माता सीता, सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म बॉयकॉट की बली चढ़ गई थी. अब नितेश तिवारी की रामायण में कोई कमी निकली तो ये फिल्म भी लोगों के निशाने पर आ सकती हैं.  

रामायण की धांसू स्टार कास्ट! 
फ़िल्म में रणबीर और सई पल्लवी के अलावा भी कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे. सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नज़र आएँगे.  वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी,अरुण गोविल दशरथ, साक्षी तंवर मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा रोल में नज़र आएंगी. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है की रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है.

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म ?
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 900 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया जा रहा है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महँगी फ़िल्म होने वाली है.  रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा.  फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल करने में कामयाब हो पाएगी या नहीं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें