×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'भारतीय फौज चुन-चुन कर ठोक रही', मुकेश खन्ना ने पाकिस्तान को बताया खिसियानी बिल्ली, बोले- कंगाल कर दो इन्हें

मुकेश खन्ना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा कि युद्ध का मैदान सज चुका है. पाकिस्तान के 12 बज चुके हैं. फिर भी वो खिसियानी बिल्ली बन कर खम्भा नोंचने में लगा हुआ है.

'भारतीय फौज चुन-चुन कर ठोक रही', मुकेश खन्ना ने पाकिस्तान को बताया खिसियानी बिल्ली, बोले- कंगाल कर दो इन्हें
Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां रिएक्ट कर रही हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही बौखलाया पाकिस्तान भारत पर मिसाइल दाग रहा है, जिसे भारतीय सेना आकाश में ही ध्वस्त कर दे रही है. वहीं इस बीच बॉलीवुड के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने पाकिस्तान को खिसयानी बिल्ली बताया है. 

पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है, कुछ दिनों पहले ही उसने भारत के कुछ ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था. अब एक्टर मुकेश खन्ना ने पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाते हुए जमकर उसे लताड़ा है, साथ ही इनके आकाओं के आकांक्षाओं को नेस्तनाबूद करने की बात कही है. 


Advertisement

मुकेश खन्ना ने पाक को बताया खिसियानी बिल्ली! 

मुकेश खन्ना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा कि युद्ध का मैदान सज चुका है. पाकिस्तान के 12 बज चुके हैं.

फिर भी वो खिसियानी बिल्ली बन कर खम्भा नोंचने में लगा हुआ है. इंडियन फ़ौज चुन चुन कर उन्हें ठोक रही है. फिर भी वो उठ उठ कर छोटे मोटे मिसाइल इंडिया के बॉर्डर पर फैंक रहा है, जिसे इंडियन फौज चौके, छक्के लगा कर आकाश में ही ध्वस्त कर रही है. पर मेरा ये मानना है की वन्स फॉर ऑल इनके आकाओं के आकांक्षाओं को नेस्तनाबूद कर दो. उनके पास कोई बॉल ही ना रहे इंडिया की तरफ़ फैंकने के लिए, कंगाल कर दो उन्हें.


Advertisement

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि जिस तरह से इंडियन फौज परफॉर्म कर रही है वो सारे मैच जीत जाएगी. फिर कोई हिम्मत नहीं होगी पाकिस्तानी फ़ौज की इंडियन फौज की तरफ़ आँख उठा कर देखने की. ज़मींदोज़ कर इनको, घुटनों पर ले आओ इन्हें. जैसे बंगला देश में किया था 1971 में.  उठ ना सके ऐसी सज़ा दो उन्हें, पूरा देश साथ में है आपके,  कर दिखाओ जो कभी किया नहीं गया तथास्तु. 

View this post on Instagram

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

Advertisement

पहलगाम हमले पर क्या बोले मुकेश खन्ना!

बता दें कि मुकेश खन्ना ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की थी. एक्टर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर पहलगाम हमले पर गुस्सा ज़ाहिर किया था.  इतना ही नहीं मुकेश खन्ना ने इसे लेकर पीएम मोदी से एक ख़ास अपील भी की थी. एक्टर ने वीडियो में कहा था "कुछ ही घंटों पहले मैंने कल के पहलगाम के नरसंहार पर अपनी एक वीडियो डाला था. उसमें मैंने एक जगह कहा था कि ये आतंकवादी जो होते हैं. आतंकवादी होते हैं, इनकी कोई ना जाति होती है, ना धर्म होता है. वो सिर्फ पैसों के लिए काम करते हैं. फंडिंग के लिए काम करते हैं, लेकिन मैं अब अपने इस स्टेटमेंट को वापस लेना चाहूंगा. दरअसल, मुझे अहसास हुआ है कि पीड़ितों के परिवारवालों ने जिन वारदातों को बताया है कि ये कैसे घटी हैं, वो लोग पूछ रहे थे कि तुम कौन हो, हिंदू हो कि मुस्लिम हो और जानने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि ये मुस्लिम नहीं है तो मार दो.  इसका मतलब क्या हुआ? मैं यह बोलना चाहता हूं कि आतंकवाद जो आजकल चल रहा है हमारे देश में, उसकी एक जात है. वो एक धर्म है.”


Advertisement

मुकेश खन्ना ने मोदी से की थी बड़ी अपील!

मुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि "वो धर्म, जो दूसरे धर्म के खिलाफ एक्शन ले रहा है तो ये निश्चित रूप से पाकिस्तान की तरफ से आया है. मुझे खुशी है कि अभी-अभी जो ढाई घंटे की मीटिंग में मोदी जी, अमित शाह जी ने और सब लोगों ने मिलकर ये जो एक बहुत बड़ा एक्शन लिया है, वो सीधा पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं. मैं उनके साथ हूं. आप जल्द से जल्द बस सख्त कदम उठाइए. ये बात साबित हो गई है कि ये आतंकवाद कौन फैला रहा है, कहां से फैल रहा है. यह हमारे हिंदू धर्म पर हमला है तो मोदी जी मैं यही कहूंगा कि आगे बढ़िए और पाकिस्तान के खिलाफ एक बार कड़ा एक्शन लीजिए, जिससे इस तरह के आतंकवादियों का घुसना बंद हो जाए. बहुत छोटे हैं हमसे ये. कहां हिंदुस्तान है, कहां पाकिस्तान है. मिलिट्री लेकर हमला कीजिए और एक बार में सबकुछ खत्म कर दीजिए, सबक सिखाइए.”


भारत ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब!

वहीं इस बीच भारत भी पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर रहा है. पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को भारत की सेना ने पूरी ताकत से जवाब दिया और उसके रॉकेट्स और मिसाइल को हवा में ही मार गिराया. S-400 मिसाइल सिस्टम ने करीब 48 घंटे में पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है, करीब 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए गए, 3 फाइटर जेट्स नष्ट किए गएसेना ने एक बयान जारी कर बताया था 8 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, अमृतसर, कपूरथला, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, चंडीगढ़, नल, भटिंडाफलौदी, भुज और समेत कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की थी. लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है.

Advertisement


पाकिस्तान पर भारत का OTT स्ट्राइक!

भारतीय सरकार ने पाकिस्तान पर ओटीटी स्ट्राइक कर दी है. अब पड़ोसी मुल्क की एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री को भी भारत ने तोड़ दिया है. अब भारत में पाकिस्तानी कंटेंट की भी सफ़ाई हो गई है. सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को सख्त निर्देश दिए हैं चाहे वो फ्री हो या फिर पेड अब से ना पाक के गाने बजेंगे ना ही वेब सीरीज़, ना पॉडकास्ट, ना पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्में देखे जा सकेंगे. सरकार की तरफ़ से साफ़ साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू होने हैं. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए ये बड़ा कदम उठाया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें