×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Border 2 देखने जीप-ट्रैक्टर में भरकर पहुंचे फैंस, थियेटर में लगाए जय श्रीराम के नारे, VIDEO हुआ VIRAL

बॉर्डर 2 को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है, लोग जीप-ट्रैक्टर में भरकर फिल्म देखने पहुंच रहे हैं, इतना ही नहीं थियेटर में लोग जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं.

Border 2 देखने जीप-ट्रैक्टर में भरकर पहुंचे फैंस, थियेटर में लगाए जय श्रीराम के नारे, VIDEO हुआ VIRAL
Advertisement

1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' के 24 साल बाद सिनेमाघरों में 'बॉर्डर-2' रिलीज हो गई है. पहले ही दिन फिल्म को लेकर फैंस का जबरदस्त रेस्पॉन्स देखने को मिल रहा है, लेकिन लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज सनी देओल के लिए दिख रहा है. 

जीप-ट्रैक्टर में भरकर फैंस पहुंचे थिएटर

हर कोई फिल्म में उनके किरदार और दमदार डायलॉगबाजी का कायल हो गया. सनी देओल को लेकर दीवानगी इस कदर देखने को मिल रही है कि कई शहरों और गावों में लोग इसे देखने के लिए जीप, ट्रैक्टर और खुले वाहनों में ग्रुप बनाकर थियेटर्स पहुंच रहे हैं. 

कुछ जगहों पर तो ये नजारा किसी त्योहार या जुलूस जैसा लग रहा है. हर उम्र के दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उमड़ रहे हैं. कमाल की बात है कि जीप और ट्रैक्टर में लोगों का झुंड देखने को मिल रहा है, जो फिल्म के दीवानेपन को दिखाता है. 

Advertisement

थियेटर में जय श्री राम और भारत माता की जय के लगे नारे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए, तिंरगे के साथ और उत्साह से भरे चेहरे लेकर थियेटर जा रहे हैं, थियेटर में बैठे लोग भारत माता की जय और जय श्री राम के  नारे भी लगाते हुए दिख रहे हैं. कहना ग़लत नहीं होगा की फिल्म को लेकर लोगों में ग़ज़ब की दीवानगी देखने को मिल रही है. 

एडवांस बुकिंग से कर डाली इतनी कमाई 

बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक़ बॉर्डर 2 की पहले दिन के लिए 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. इस टिकटों से फिल्म ने 12. 5 करोड़ की कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग से 17. 5 करोड़ की कमाई कर ली है. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने इतनी कमाई की है, तो सोचिए ओपनिंग डे पर बॉर्डर 2 क्या कारनाम करेगी.

Advertisement

इन 6 देशों में बैन हुई ‘बॉर्डर 2’

रिपोर्ट के मुताबिक़ गल्फ देशों में सनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज़ नहीं होगी. इन 6 देशों में UAE, साउदी अरबिया, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इन देशों में बॉर्डर 2 की रिलीज़ के लिए काफी मशक़्क़त की थी. लेकिन पाकिस्तान  विरोधी कंटेंट होने की वजह से वो फिल्म को इस देशों में रिलीज़ करवापाने में कामयाब नहीं हो सके. इन 6 देशों में बैन लगने की वजह से फिल्म के Overseas कलेक्शन पर बुरा असर पड़ेगा. 

धुरंधर का क्रेज़ कम करेगी ‘बॉर्डर 2’

Advertisement

बॉर्डर 2 ने ब़ॉक्स ऑफ़िस पर अपनी धाक जमाना शुरु कर दिया है. दरअसल काफी दिनों से बॉक्स ऑफ़िस पर धुरंधर का दबदबा बना हुआ है ना ही तो प्रभास की द राजा साब और ना अगस्य नंदा की इक्कीस इसका क्रेज़ कम कर पाई है, लेकिन बॉर्डर 2 के चलते धुरंधर का क्रेज़ ज़रूर कम हो सकता है. 

क़ौन निभा रहा किसका किरदार 

फिल्म के किरदारों की बात करें तो सनी देओल ने कुलदीप सिंह चांदपुरी, वरुण धवन ने कर्नल होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ ने निर्मलजीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का रोल प्ले किया है. वहीं महिला किरदारों में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और अनन्या सिंह हैं. 

Advertisement

‘बार्डर 2’ सबसे बड़ी वॉर फिल्म 

बता दें कि भारत की सबसे बड़ी वॉर फ़िल्म बार्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट है. जो की इससे पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी का डायरेक्शन कर चुके हैं.केसरी भी एक वॉर ड्रामा फ़िल्म थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.अब अनुराग सिंह बार्डर 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आ गए हैं. इस फ़िल्म को जेपी दत्ता और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. 150 से 250 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनी इस फ़िल्म को लेकर लोगों में गजब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें