जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Dhurandhar 2 First Review: मैंने 'धुरंधर 2' देख ली है, इसे ऑडियंस कभी भूल नहीं पाएगी’, फिल्म देख ऐसा क्यों बोलीं यामी गौतम

धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू मीडिया में इसकी रिलीज़ से पहले ही वायरल हो गया है. दरअसल बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस यामी गौतम ने धुरंधर 2 देख ली है. और उन्होंने कहा है की ये फिल्म लोगों की उम्मीद से भी कहीं ज्यादा अच्छी है.

Dhurandhar 2 First Review: मैंने 'धुरंधर 2' देख ली है, इसे ऑडियंस कभी भूल नहीं पाएगी’, फिल्म देख ऐसा क्यों बोलीं यामी गौतम
Advertisement

रणवीर सिंह की धुरंधर का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, फिल्म का पहला पार्ट इतना बड़ा हिट साबित हुआ था की दर्शक इसके दूसरे पार्ट को देखने के लिए बेताब हैं.

इस एक्ट्रेस ने दिया धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू 

वहीं इस बीच धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू मीडिया में इसकी रिलीज़ से पहले ही वायरल हो गया है. दरअसल बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस ने धुरंधर 2 देख ली है. और उन्होंने कहा है की ये फिल्म लोगों की उम्मीद से भी कहीं ज्यादा अच्छी है. 

Advertisement

धुरंधर 2 देख इमोशनल हुईं यामी गौतम

दरअसल हम जिसकी बात कर रहे हैं तो कोई और नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है की जब वो ये फिल्म देख रही थी, तो इसने उन्हें इमोशनल कर दिया था. 

’19 मार्च सिनेमा हॉल्स में मेरा भी ज़रूरी अपॉइंटमेंट है’

Advertisement

बता दें कि यामी गौतम हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस के इवेंट में पहुंची थी. इस दौरान जब यामी गौतम से धुरंधर 2 के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, “देखिए धुरंधर से रिलेटेड कोई भी मेन इन्फॉर्मेशन आदित्य ही देंगे. सभी की तरह उस रोज़ 19 मार्च 2026 सिनेमा हॉल्स में मेरा भी ज़रूरी अपॉइंटमेंट है. तो वहीं मिलते हैं.”

‘मैंने 'धुरंधर 2' देख ली है, यह उम्मीद से भी अच्छी है’

यामी गौतम ने आगे कहा, "मैंने 'धुरंधर 2' देख ली है. यह उम्मीद से भी अच्छी है. मैं वाकई इमोशनल हो गई थी. मुझे उस दिन फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए आदित्य से कुछ नहीं कह सकी. लेकिन बाद में मैं कुछ कर नहीं सकी. मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन नहीं पढ़ सकी. मुझे कुछ देखना था, लेकिन नहीं देख सकी. मैं बस बाहर खूबसूरत सनसेट देख रही थी और सोच रही थी कि जब फ्लाइट लैंड करेगी तो मैं आदित्य को क्या कहूंगी. मैं फिल्म और अपने अनुभव को सही ठहराना चाहती थी. आदित्य अपने दर्शकों और देश से बेहद प्यार करते हैं. उन्होंने इस फिल्म को बनाने में पूरी जान लगा दी. 'धुरंधर 2' के ऐसा अनुभव होगी, जिसे ऑडियंस कभी भूल नहीं पाएगी.”

पहले पार्ट ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया था?

Advertisement

फिल्म का पहला धुरंधर बॉक्स ऑफ़िस पर काफी बड़ा हिट साबित हुआ था, इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी, इसे के साथ ये फिल्म हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं. भारत में ही इस फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस तमाम बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी थी. 

दूसरे पार्ट में कौन-कौन नज़र आएगा?

बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे स्टार्स दिखाई दिए थे. वहीं इसके दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना को छोड़कर पूरी सारी कास्ट एक बार फिर से दिखाई देगी. खबरें हैं कि फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में नज़र आएंगे. 

धुरंधर 2 में यामी गौतम-विक्की कौशल का केमियो

धुरंधर 2 में कुछ स्टार्स केमियो में भी करते नज़र आ सकते हैं, खबरें है कि फिल्म में यामी गौतम और विक्की कौशल भी केमियो करते नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका ख़ास रोल होगा

Advertisement

बॉक्स ऑफ़िस पर भिड़ेंगे धुरंधर-टॉक्सिक

यह भी पढ़ें

19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ साथ साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज़ हो रही है, दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी. जिसे साल की सबसे बड़ी टक्कर के रुप में देख जा रहा है. बड़े बड़े फिल्म मेकर्स इस टक्कर से ना ख़ुश हैं, क्योंकि इस भिड़ंत की वजह से दोनों फिल्मों की कमाई पर बुरा असर पड़ेगा. खैर रणवीर और यश दोनों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर कौन बाजी मारता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें