×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Kalki 2 से दीपिका पादुकोण को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस, ना प्रियंका ना आलिया नाम जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस!

कल्कि 2 से दीपिका के बाहर होने के बाद सुमति का किरदार निभाने के लिए एक साउथ एक्ट्रेस का नाम सबसे आगे चल रहा है. बताया जा रहा है की इस एक्ट्रेस को सुमति के रोल में कास्ट किया जा सकता है.

Kalki 2 से दीपिका पादुकोण को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस, ना प्रियंका ना आलिया नाम जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस!
Advertisement

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है. साल 2024 में आई कल्कि ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन किया था, इस फिल्म ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. यही वजह है कि फैंस इसके दूसरे पार्ट भी बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. 

कल्कि 2 में दीपिका की जगह लेगी ये एक्ट्रेस

कुछ दिनों पहले ही फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी की एक्ट्रेस कल्कि के दूसरे पार्ट में नज़र नहीं आएंगी. पहले पार्ट में उन्होंने सुमति नाम की महिला का किरदार निभाया था. लेकिन दूसरे पार्ट से दीपिका बाहर हो गईं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका के बाहर होने के बाद सुमति का किरदार निभाने के लिए कई एक्ट्रेस के नामों पर विचार चल रहा है, कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया था, उसके बाद आलिया भट्ट के नाम की चर्चा हुई थी.वहीं अब साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी का नाम कल्कि 2 के लिए सामने आ रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साई पल्लवी को सुमति के किरदार के लिए फ़ाइनल किया जा सकता है. मेकर्स एक्ट्रेस से बातचीत कर रहे हैं, कहा जा रहा है की साई पल्लवी का नाम लगभग फ़ाइनल है और वो दीपिका को कल्कि 2 से रिप्लेस कर रही हैं, हालांकि फ़िलहाल मेकर्स ने साई पल्लवी के नाम पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. 


दीपिका पादुकोण के बाहर होने पर क्या बोले मेकर्स 

Advertisement

बता दें कि कुछ दिनों पहले कल्कि 2 के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि अब दीपिका पादुकोण फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया था कि यह सुपरहिट फिल्म 'प्रतिबद्धता और उससे भी अधिक' की हकदार है. फिल्म की निर्माण कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह घोषणा की थी.  

कंपनी ने पोस्ट में लिखा था, ''यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के  सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि हम आगे साथ काम नहीं करेंगे. पहली फिल्म के लंबे सफर के बावजूद हमारी कोई स्थायी साझेदारी नहीं बन सकी. ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्में पूर्ण समर्पण और उससे भी अधिक प्रतिबद्धता की हकदार हैं. हम दीपिका को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं.’’

क्यों कल्कि 2 से बाहर हुई दीपिका?

Advertisement

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए भी डिमांड रखी थी. हालांकि एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस 5 स्टार ट्रीटमेंट चाहती थीं. उन्हें अपनी फीस में 25% बढ़ोतरी चाहिए थी, वो अपने साथ 25 लोगों की टीम चाहती थीं. वहीं मेकर्स के ट्वीट में कमिटमेंट की बात कही गई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दीपिका के 8 घंटे की शिफ्ट का चक्कर यहां भी हुआ है. हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है. कल्कि 2 से पहले दीपिका ने फिल्म स्पिरिट को भी छोड़ दिया था. 

फिल्म कल्कि में कौन-कौन नज़र आया था?

वहीं, कल्कि 2 के सीक्वल की शूटिंग जारी है, कुछ समय पहले फिल्म के एक्टर अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी थी. 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों ने काम किया था.

Advertisement

कल्कि ने बॉक्स ऑफ़िस पर कितने करोड़ कमाए थे?

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और इतिहास की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनी थी. दुनिया भर में इस फिल्म ने 1200 करोड़ की कमाई की थी. फ़िल्म ने कई बड़ी फिल्मों को मात दे दी थी. 

किस किरदार में नज़र आईं थी दीपिका 

यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित है, इसे अश्विन के कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली किस्त कहा गया था.  फिल्म में दीपिका पादुकोण ने सुमति का रोल प्ले किया था. फिल्म में दिखाया गया था कि उनके गर्भ में ऐसा बच्चा पल रहा है, जो आने वाले समय में दुनिया को बचाएगा. 

रामायण में नज़र आएंगी साई पल्लवी 

Advertisement

यह भी पढ़ें

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इस साल नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नज़र आएंगी. जिसमें वो माता सीता का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर दिखाई देंगे, जो कि भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. इसके अलावा फिल्म में यश, सनी देओल और लारा दत्ता जैसी बड़ी हस्तियां भी नज़र आएंगी. ये फिल्म दीवाली 2026 पर रिलीज़ होगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें