×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

चंकी पांडे के भतीजे अहान ने अक्षय, शाहरुख और आमिर को चटाई धूल, अब तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड!

चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने आठवें दिन बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, अब अहान पांडे ने अक्षय कुमार और शाहरुख खान समेत कई एक्ट्रेस की फिल्म को मात दे दी है.

चंकी पांडे के भतीजे अहान ने अक्षय, शाहरुख और आमिर को चटाई धूल, अब तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड!
Advertisement

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा थियेटर्स पर रिलीज़ हो गई है, फ़िल्म की रिलीज के बाद हर किसी को उसके ब़ॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन इंतज़ार रहता है. तो चलिए इंतज़ार किस बात का बताते हैं आपको कि मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी और आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म सैयारा ने आठवें  दिन इतने करोड़ों का बिज़नेस किया है.

आठवें दिन कमाए इतने करोड़

चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने पहले दिन 22 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रचा दिया था, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 26.25 करोड़, तीसरे दिन 36. 25 करोड़,  चौथे दिन 24. 25 करोड़, पांचवे दिन 25 करोड़, छठे दिन 22 करोड़ और सातवें दिन 19. 50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. फिल्म ने आठवें दिन 18 करोड़ की कमाई की थी. इसी के साथ सैयारा ने आंठ दिनों  में 193.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

अहान पांडे ने अक्षय को पछाड़ा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफ़िस पर जिस तरह से कमाई कर रही है, उसने हर किसी के होश उड़ दिए हैं, अहान ने अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड के बड़े बड़े धुरंधरों को भी धूल चटा दी है. सैयारा ताबड़तोड़ कमाई करते हुए हर दिन इतिहास रच रही है और बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पटखनी दे रही है. 8 दिनों में ‘सैयारा’ ने 193.25 करोड़ की कमाई करते हुए अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को करारी मात दी है.  ये फिल्म हाउसफुल 5 पर के लाइफटाइम ग्रास कलेक्शन 183.3 करोड़ को मात देकर साल 2025 की दूसरी  सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

8वें दिन सैयारा ने पठान से लेकर स्त्री 2 को दी मात
सैयारा ने भौकाल मचाया हुआ है. रिलीज के 8वें दिन भी फिल्म ने एक बड़ा रिक़ॉर्ड बनाया है. इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी. बता दें कि सैयारा ने 18 करोड़ की कमाई कर 8वें दिन के कलेक्शन के मामले में पठान, स्त्री 2, पीके, केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, संजू, बजरंगी भाई जान, द केरला स्टोरी सहित कई फिल्मों को मात दी है. सैकनिल्क के मुताबिक  ने पठान 17.5 करोड़ रुपये,  स्त्री 2 ने 16.8 करोड़ रुपये, पीके ने 14.48 करोड़ रुपये और केजीएफ चैप्टर 2 ने 13.58 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

Advertisement

एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़ 

फिल्म के क्रेज़ को देखते हुए इसकी एडवांस बुकिंग कमाल की हुई है. सैकनिल्क ने फिल्म के प्री टिकट सेल नंबर्स भी शेयर किए हैं, जिन्हें देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं. दरअसल सैयारा ने एंडवास बुकिंग में ही कई करोड़ों की कमाई कर ली है. इसे दो दश्कों में सबसे बड़ा डेब्यू माना जा रहा है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक  'सैयारा' के देश भर में 2डी फॉर्मेट में पहले दिन के लिए 3 लाख 80 हजार 847 टिकटों की प्री बुकिंग हुई थी. इसी के साथ इस फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग में ही 9.39 करोड़ का कलेक्शन किया था. वही ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल से कमाई 12.49 करोड़ रुपये हुई थी. 

बजट से दो गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है सैयारा
सैयारा ने बॉक्स ऑफ़िस पर जो कमाल किया है, वो कम ही देखने को मिल रहा है, इन दिनों जहां बॉलीवुड फिल्में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए तरस रही हैं, वहीं अहान पांडे की इस फिल्म बॉक्स ऑफ़िस नए कीर्तिमान रच रही है. 65 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपने बजट से दो गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है. 

यह भी पढ़ें

 दो दर्शकों में सबसे बड़ा लॉन्च!

बता दें कि सैयारा को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ़ से बेहद ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है, फिल्म में अहान पांडे के अभिनय की जमकर तारीफ़ हो रही है. वही अनीत पड्डा ने भी फिल्म में शानदार काम किया है, फिल्म को लेकर जिस तरह का रिस्पांस मिल रहा है, उसे देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये दो दशकों में बॉलीवुड का सबसे बड़ा लॉन्च है. फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि मोहित सूरी ने इसे प्रोड्यूस किया है. देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर ये फिल्म और कौनसे रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें