×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Border 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों, सनी देओल की दहाड़ से कांपा बॉलीवुड, धुरंधर समेत इन फिल्मों को चटाई धूल

सनी देओल की बॉर्डर 2 थियेटर्स पर जल्द ही रिलीज़ होगी. लेकिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है, सनी देओल की दहाड़ से बॉलीवुड भी कांप उठा है.

Border 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों, सनी देओल की दहाड़ से कांपा बॉलीवुड, धुरंधर समेत इन फिल्मों को चटाई धूल
Advertisement

सनी देओल की बॉर्डर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है, इस फिल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों का दिल जीत चुका है, वहीं इसके गाने भी लोगों की ज़ुंबान पर चढ़ चुके हैं. फिल्म की रिलीज में कुछ ही घंटे बाकी है, और बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग ने कमाल कर दिया है. 

बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़?

Sacnilk के मुताबिक़ बॉर्डर 2 देशभर में 5000 हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है. गुरुवार सुबह तक इसके 13769 शोज़ के लिए प्री-बुकिंग हो रही है. 2D, Dolby Cine और 4DX वर्जन मिलाक इसके कुल अब तक 1 लाख 82 हज़ार टिकट बिक चुके हैं और इनसे 5.86 करोड़ रूपए की ग्रॉस कमाई हो चुकी है. जबकि ब्लॉक सीटों से कमाई को जोड़ दें तो ये आंकड़ा 10.21 करोड़ रूपए का है. फ़िलहाल अभी कुछ घंटे बचे हैं, जिसमें एडवांस बुकिंग के ज़रिए ये आंकड़ा दोगुना हो सकता है. आखिरी कुछ घंटों में एडवांस बुकिंग और भी ज्यादा तेजी देखी जाएगी. 

बॉर्डर 2 ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे 

Advertisement

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने पिछले साल रिलीज हुईं कई फिल्मों को एडवांस बुकिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है. सलमान खान की सिकंदर, अहान पांडे की सैयारा, रणवीर सिंह की धुरंधर और अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को बॉर्डर 2 ने करारी मात दी है. सिकंदर की  10.10 करोड़, सैयारा  9.40 करोड़, धुरंधर 9. 23 करोड़ और हाउसफुल 5 की 8.02 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई थी. लेकिन बॉर्डर 2 ने गुरुवार तक 10.21 करोड़ की कमाई कर इन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. 

धुरंधर का क्रेज़ कम करेगी बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और इसने ब़ॉक्स ऑफ़िस पर अपनी धाक जमाना शुरु कर दिया है. दरअसल काफी दिनों से बॉक्स ऑफ़िस पर धुरंधर का दबदबा बना हुआ है ना ही तो प्रभास की द राजा साब और ना अगस्य नंदा की इक्कीस इसका क्रेज़ कम कर पाई है, लेकिन बॉर्डर 2 के रिलीज होते ही धुरंधर का क्रेज़ ज़रूर कम हो सकता है. 

क़ौन निभा रहा किसका किरदार 

Advertisement

फिल्म के किरदारों की बात करें तो सनी देओल ने कुलदीप सिंह चांदपुरी, वरुण धवन ने कर्नल होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ ने निर्मलजीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का रोल प्ले किया है. वहीं महिला किरदारों में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और अनन्या सिंह हैं. 

बार्डर 2 होगी सबसे बड़ी वॉर फिल्म 

बता दें कि भारत की सबसे बड़ी वॉर फ़िल्म बार्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट है. जो की इससे पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी का डायरेक्शन कर चुके हैं.केसरी भी एक वॉर ड्रामा फ़िल्म थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।अब अनुराग सिंह बार्डर 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आने वाले हैं. इस फ़िल्म को जेपी दत्ता और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. 150 से 250 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनने वाली इस फ़िल्म को लेकर अभी से लोगों में गजब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है. 

Advertisement

कब रिलीज होगी बार्डर 2 

गदर 2 के बाद से ही डिमांड की जा रही थी की सनी देओल को बार्डर 2 भी लेकर आनी चाहिए.1997 में आई जेपी दत्ता की फ़िल्म बार्डर एक कल्ट फ़िल्म है.  जो दर्शकों को काफ़ी पसंद है.  अब इस फ़िल्म का दूसरा पार्ट धमाल मचाने को तैयार है. बार्डर 2 को लेकर लोगों में ग़ज़ब का हाइप बन गया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाल की हो रही है. बताते चलें की ये फ़िल्म 23 जनवरी को रिलीज़ होगी. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें