×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Border 2 ने लगाई धुरंधर की वाट, रिलीज़ से पहले ही तोड़ा बड़ा रिक़ॉर्ड, बॉक्स ऑफ़िस कुचलने आ रहे सनी देओल

सनी देओल की बॉर्डर 2 थियेटर्स पर जल्द ही रिलीज़ होगी. लेकिन फिल्म ने रिलीज़ के दिन पहले ही आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को चुनौती देते हुए उसका एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Border 2 ने लगाई धुरंधर की वाट, रिलीज़ से पहले ही तोड़ा बड़ा रिक़ॉर्ड, बॉक्स ऑफ़िस कुचलने आ रहे सनी देओल
Advertisement

सनी देओल की बॉर्डर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है, इस फिल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों का दिल जीत चुका है, वहीं इसके गाने भी लोगों की ज़ुंबान पर चढ़ चुके हैं. फिल्म की रिलीज में अभी एक दिन बाकी है, सनी देओल की बॉर्डर 2 थियेटर्स पर जल्द ही रिलीज़ होगी. लेकिन फिल्म ने रिलीज़ के दिन पहले ही आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को चुनौती देते हुए उसका एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

धुरंधर का क्रेज़ कम करेगी बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और इसने ब़ॉक्स ऑफ़िस पर अपनी धाक जमाना शुरु कर दिया है. दरअसल काफी दिनों से बॉक्स ऑफ़िस पर धुरंधर का दबदबा बना हुआ है ना ही तो प्रभास की द राजा साब और ना अगस्य नंदा की इक्कीस इसका क्रेज़ कम कर पाई है, लेकिन बॉर्डर 2 के रिलीज होते ही धुरंधर का क्रेज़ ज़रूर कम हो सकता है. 

बॉर्डर 2 ने धुरंधर को दी मात 

Advertisement

बता दें कि बॉर्डर 2 ने Youtube पर धुरंधर को करारी मात दी है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, और दिलजीत दोसांझ की फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज़ हुआ था. ये वॉर ड्रामा फिल्म के ट्रेलर को सिर्फ 24 घंटे में 20 मिलियिन यानि 2 करोड़ व्यूज मिले गए थे. वहीं अब तक ट्रेलर को 58 मिलियिन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं बात करें रणवीर सिंह की धुरंधर की तो इसके ट्रेलर को 24 घंटे के अंदर सिर्फ 17 मिलियिन व्यूज ही मिले थे. ऐसे में 24 घंटे में ट्रेलर ज्यादा व्यूज के मामले में धुरंधर को मात दे दी है. 

क़ौन निभा रहा किसका किरदार 

फिल्म के किरदारों की बात करें तो सनी देओल ने कुलदीप सिंह चांदपुरी, वरुण धवन ने कर्नल होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ ने निर्मलजीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का रोल प्ले किया है. वहीं महिला किरदारों में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और अनन्या सिंह हैं. 

बार्डर 2 होगी सबसे बड़ी वॉर फिल्म 

Advertisement

बता दें कि भारत की सबसे बड़ी वॉर फ़िल्म बार्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट है. जो की इससे पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी का डायरेक्शन कर चुके हैं.केसरी भी एक वॉर ड्रामा फ़िल्म थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.अब अनुराग सिंह बार्डर 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आने वाले हैं. इस फ़िल्म को जेपी दत्ता और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. 150 से 250 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनने वाली इस फ़िल्म को लेकर अभी से लोगों में गजब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है. 

कब रिलीज होगी बार्डर 2 

यह भी पढ़ें

गदर 2 के बाद से ही डिमांड की जा रही थी की सनी देओल को बार्डर 2 भी लेकर आनी चाहिए.1997 में आई जेपी दत्ता की फ़िल्म बार्डर एक कल्ट फ़िल्म है.  जो दर्शकों को काफ़ी पसंद है.  अब इस फ़िल्म का दूसरा पार्ट धमाल मचाने को तैयार है. बार्डर 2 को लेकर लोगों में ग़ज़ब का हाइप बन गया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाल की हो रही है. बताते चलें की ये फ़िल्म 23 जनवरी को रिलीज़ होगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें