×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाखुश बॉलीवुड स्टार्स, जानिए क्या बोले वरुण-जाह्नवी, सोनाक्षी और जॉन अब्राहम

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई है और इसे अमानवीय बताया है. सोनाक्षी सिन्हा, जीनत अमान, रूपाली गांगुली और श्रिया पिलगांवकर समेत कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी बातें रखीं.

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाखुश बॉलीवुड स्टार्स, जानिए क्या बोले वरुण-जाह्नवी, सोनाक्षी और जॉन अब्राहम
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टर (आश्रय स्थल) में भेजने का फैसला सुनाया है. इस फैसले पर सोशल मीडिया पर काफी बहस हो रही है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है और इसे अमानवीय बताया है. सोनाक्षी सिन्हा, जीनत अमान, रूपाली गांगुली और श्रिया पिलगांवकर समेत कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी बातें रखीं.

जीनत अमान- सोनाक्षी ने किया विरोध
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, "दिल्ली में आवारा कुत्तों को हटाने की खबर सुनकर दुख हुआ. मैं दुनिया भर के पशु प्रेमियों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर मानवीय, तार्किक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की मांग करती हूं.”

वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, "हम दिन-ब-दिन दिखा रहे हैं कि हमारा समाज कितना बेरहम होता जा रहा है. हर दिन निराशा ही मिलती है.”

रुपाली गांगुली-श्रिया पिलगांवकर ने जताई नाराजगी 
टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमारी परंपराओं में कुत्ते भैरव बाबा के मंदिर की रखवाली करते हैं और अमावस्या के दिन इन्हें भोजन खिलाने की प्रथा है. ये कुत्ते हमारी गलियों में पलते हैं, दुकानों की रखवाली करते हैं, और चोरों को भगाते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, "उन्हें हटाना मतलब अपने रक्षकों को खोना है. उन्हें दूर शेल्टर में भेजना दया नहीं, बल्कि निर्वासन है. आवारा कुत्ते बाहरी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और सुरक्षा का हिस्सा हैं. उनकी देखभाल करें, टीकाकरण करवाएं, भोजन दें और उन्हें उनके स्थान पर रहने दें.”

Advertisement

श्रिया पिलगांवकर ने भी इस मुद्दे पर कहा, "दया और समझदारी साथ-साथ चलनी चाहिए. मैं मानती हूं कि लोगों की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजना न इंसानियत है और न ही यह कोई टिकाऊ समाधान है. भारत में पहले से ही पशुओं के लिए पर्याप्त शेल्टर नहीं हैं, और जो हैं, वो भी ज्यादातर भरे हुए हैं और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं. कुत्तों को उनकी जगहों से हटाने की बजाय हमें ऐसा सिस्टम बनाना चाहिए जिसमें लोग और जानवर एक साथ सुरक्षित रूप से रह सकें.”

वरूण-जाह्नवी ने भी किया विरोध
इस मामले में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कोर्ट के निर्देश का विरोध किया और लोगों से जागरूकता फैलाने की अपील की. दोनों सितारों ने पशु अधिकारों की रक्षा के लिए करुणा और संवेदनशीलता अपनाने पर जोर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें

जॉन अब्राहम ने क्या कहा
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर कहा कि सड़क के कुत्ते 'आवारा' नहीं, बल्कि सामुदायिक - कुत्ते हैं, जिन्हें कई लोग प्यार और सम्मान देते हैं.  उन्होंने 'करुणा, विज्ञान-आधारित समाधान और भारतीय कानून के अनुपालन' की मांग करते हुए कहा कि ये कुत्ते पीढ़ियों से मनुष्यों के पड़ोसी के में यहां रह रहे हैं.  जॉन ने 'वैक्यूम इम्पेक्ट' पर भी जोर दिया, जो यह दर्शाता है कि कुत्तों को हटाने से समस्या खत्म नहीं होती, बल्कि और बढ़ सकती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें