×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Bigg Boss 18: फिनाले में बड़ा ट्विस्ट, जानिए कब होगा Salman Khan का शो खत्म?

Bigg Boss 18 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शो के फिनाले को अब 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है, और अब इसकी डेट जनवरी 2025 के आखिरी हफ्ते में हो सकती है।

Bigg Boss 18: फिनाले में बड़ा ट्विस्ट, जानिए कब होगा Salman Khan का शो खत्म?
Advertisement
टीवी का सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) इस समय दर्शकों के बीच छाया हुआ है। शो में आए ट्विस्ट और ड्रामा ने लोगों का दिल जीत लिया है, और अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो शो के फिनाले से जुड़ा है। जहां शो में हर दिन नई-नई घटनाएं हो रही हैं, वहीं इस बार शो के फिनाले की तारीख को लेकर भी खबरें आई हैं।

बिग बॉस 18 का फिनाले जनवरी में?

बिग बॉस के फिनाले को लेकर अब एक ताजा अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव BiggBoss_Tak नामक अकाउंट ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शो के फिनाले की तारीख से जुड़ी जानकारी दी गई है। पोस्ट के मुताबिक, बिग बॉस 18 को अगले साल यानी जनवरी 2025 में 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है। इसके अनुसार, शो का फिनाले जनवरी के आखिरी हफ्ते में होने की संभावना है।

इस खबर को देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी राए भी दी। कुछ यूजर्स ने कहा कि ये तो हर साल ही होता है, जबकि कुछ ने इस फैसले को गलत करार दिया। वहीं, कुछ ने तो इसे सही फैसला भी बताया। इस पर लोगों के मिलेजुले रिएक्शन्स देखने को मिले, और अब ये चर्चा का विषय बन गया है कि क्या वाकई शो का फिनाले इतनी देर से होगा?

शो में हुई तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस 18 के घर में हाल ही में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं, और इसने शो के माहौल को एक नया मोड़ दे दिया है। वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में नई Excitement आई है, और इसके साथ ही पिछले हफ्ते शो में कोई एलिमिनेशन भी नहीं हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब शो में से कोई एक कंटेस्टेंट बाहर हो सकता है, लेकिन किसका नाम होगा, इसका पता वीकेंड पर ही चलेगा।

हालांकि, बिग बॉस 18 के फिनाले की तारीख को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन जो जानकारी सामने आई है, उससे ये साफ है कि इस बार भी शो का फिनाले जनवरी के अंत में ही होने की संभावना है, जैसा कि पहले भी देखा गया है।

Advertisement

अब देखना ये है कि फिनाले के दिन कौन सा कंटेस्टेंट शो का विनर बनता है और किसका गेम खत्म होता है। बिग बॉस 18 का ड्रामा और ट्विस्ट जारी रहेगा, और इस बार के फिनाले के लिए दर्शक पूरी तरह से Excited हैं।


यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें