×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आलिया भट्ट ने सेना के लिए लिखा दिल छूने वाला मैसेज, फिर भी क्यों हो गईं ट्रोल? जानें

आलिया भट्ट ने भारतीय सेना के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शहीद जवानों और उनकी माओं को श्रद्धांजलि दी. हालांकि, आलिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया. जानिए आलिया के इस नोट पर क्या प्रतिक्रियाएं आईं और क्यों कुछ लोगों ने आलोचना की.

आलिया भट्ट ने सेना के लिए लिखा दिल छूने वाला मैसेज, फिर भी क्यों हो गईं ट्रोल? जानें
Advertisement
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पूरे देशवासियों को गर्व और संतोष से भर दिया. भारतीय सेना की इस सख्त कार्रवाई ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया और इसी के साथ पूरा देश भीतर तक झकझोर भी उठा, क्योंकि इस संघर्ष में पांच जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है. इसी बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक भावुक पोस्ट के ज़रिए देश की सेना और शहीदों को श्रद्धांजलि दी है.

आलिया भट्ट की भावुक पोस्ट वायरल

आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए कितने तनावपूर्ण रहे. उन्होंने लिखा कि बीते दिनों में जो शांति थी, वो एक डर और चिंता से भरी हुई थी.
"जब देश सांस रोककर बैठा हो, तो हवा में भी एक बेचैनी होती है। हर खबर, हर बातचीत, हर पल के पीछे चिंता छुपी थी।"

आलिया ने लिखा कि जब आम लोग अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं, तब हमारे सैनिक सीमा पर जान की बाज़ी लगाकर हमारी सुरक्षा करते हैं. उन्होंने बलिदान को सिर्फ वीरता नहीं, बल्कि एक मां की नींद और पिता की चिंता से जोड़कर बेहद संवेदनशील अंदाज़ में पेश किया.
"हर वर्दी के पीछे एक मां होती है, जो रात भर जागती है। ये सिर्फ सैनिकों की बहादुरी नहीं, बल्कि पूरे परिवार का बलिदान है।"

मदर्स डे पर याद आईं शहीदों की माताएं

आलिया ने अपने पोस्ट में मदर्स डे का जिक्र करते हुए लिखा कि जब देश फूलों और तोहफों में व्यस्त था, तब उन्होंने उन माताओं के बारे में सोचा जिन्होंने अपने बेटों को देश के लिए खो दिया.
"वे मांएं जिनके बेटे अब कभी घर नहीं लौटेंगे, जिन्होंने अपने बच्चों को हीरो बनाया। उनके लिए देश का हर नागरिक ऋणी है।"

'हम एक साथ खड़े हैं – भारत के लिए'

पोस्ट के अंत में आलिया ने लिखा कि हर उस मां-बाप को सलाम, जो चुपचाप अपने आंसुओं को रोकते हुए सिर्फ यही दुआ करते हैं कि देश सुरक्षित रहे. उन्होंने लिखा:
"हम अपने रक्षकों के लिए एक साथ खड़े हैं। भारत के लिए। जय हिंद।"


 यूज़र्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया
जहां कुछ लोगों ने कहा कि आलिया की पोस्ट उनके दिल को छू गई, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने सवाल उठाया कि उन्हें एक हफ्ते बाद ये पोस्ट करने की जरूरत क्यों महसूस हुई.
कुछ यूजर्स ने लिखा, "देश पहले होता है, सिर्फ इमोशनल पोस्ट से नहीं, टाइम पर आवाज उठाने से फर्क पड़ता है.” बता दें ऐसे कई सवाल है जो लोग उठा रहे है .


आलिया भट्ट की ये पोस्ट एक भावुक प्रयास है, जिससे उन्होंने देश के जवानों और उनके परिवारों के त्याग को सम्मान देने की कोशिश की है. ऐसे समय में जब देश शोक में है, सेलेब्स की ऐसी आवाज़ें देशवासियों के जज़्बे को और मज़बूत बनाती हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें