×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार...', छात्रों को संबोधित कर गौतम अदाणी ने राज कपूर को किया याद, बोले- ये गीत नहीं दर्शन था

गौतम अदाणी ने इस दौरान मुंबई के एक इंस्टीट्यूट में छात्रों को सिनेमा और कहानी कहने की कला पर संबोधित किया. उन्होंने राज कपूर के शताब्दी समारोह को याद करते हुए सिनेमा की धड़कन बताया. उन्होंने फिल्म अनाड़ी के गीत को भारत की सॉफ्ट पावर और कला के माध्यम से व्यक्त भावनाओं का दर्शन बताया.

'किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार...', छात्रों को संबोधित कर गौतम अदाणी ने राज कपूर को किया याद, बोले- ये गीत नहीं दर्शन था
Advertisement

उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी, मुंबई में आयोजित व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के समारोह में शामिल हुए थे. इस मौके पर अपने भाषण में उन्होंने 'सॉफ्ट पावर ऑफ सिनेमा' की अहमियत पर बात की. उन्होंने कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं है, बल्कि यह देश की भावना और पहचान का प्रतीक भी है.

गौतम अदाणी ने छात्रों को संबोधित

गौतम अदाणी ने इस दौरान मुंबई के एक इंस्टीट्यूट में छात्रों को सिनेमा और कहानी कहने की कला पर संबोधित किया. उन्होंने राज कपूर के शताब्दी समारोह को याद करते हुए सिनेमा की धड़कन बताया. उन्होंने फिल्म अनाड़ी के गीत को भारत की सॉफ्ट पावर और कला के माध्यम से व्यक्त भावनाओं का दर्शन बताया. 

‘ये सिर्फ एक गीत नहीं था, यह एक दर्शन था’

गौतम अदाणी ने कहा, राज कपूर जी ने फिल्म अनाड़ी में इसे खूबसूरती से समझाया था. किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार... किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार. यह सिर्फ एक गीत नहीं था. यह एक दर्शन था, एक ऐसा दर्शन जो भारत की सॉफ्ट पावर, कला के माध्यम से व्यक्त भावनाओं की मांग करता है.

Advertisement

‘राज कपूर जी भारत में सॉफ्ट पावर के पैरोकार थे’

वहीं उद्योगपति ने राज कपूर की विरासत के बारे में बात करते हुए आगे कहा, “मुझे यह भी दिलचस्प लगा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दौर में एक आम आदमी के रूप में उनके अभिनय ने सोवियत दर्शकों की गहरी भावनाओं को कितनी खूबसूरती से छुआ. राज कपूर जी भारत में सॉफ्ट पावर के सबसे बेहतरीन पैरोकार थे, जिन्होंने एक ऐसा सांस्कृतिक बंधन बनाया जिसने भारत और सोवियत संबंधों को पीढ़ियों तक मजबूत और प्रेरित किया.”

इवेंट में दिखे ये बॉलीवुड स्टार्स

Advertisement

उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत के युवाओं, सिनेमा और रचनात्मकता की शक्ति पर गहरा भरोसा जताया.  इस पोस्ट में उन्होंने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में आयोजित एक कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे दिखे. तस्वीरों में उनके साथ फिल्म निर्माता सुभाष घई, राजकुमार हिरानी और एक्टर कार्तिक आर्यन समेत कई नामी लोग नजर आए. 

‘आप भारत के अनमोल रत्न हैं’

Advertisement

अपने कैप्शन में गौतम अदाणी ने लिखा, ''अपने देश के युवाओं के बीच होना हमेशा ऊर्जा से भरपूर होता है. खासकर जब ये युवा व्हिसलिंग वुड्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से आते हैं, तो उनकी ऊर्जा और भी प्रबल हो जाती है. सुभाष घई को धन्यवाद, जिन्होंने भारत को रचनात्मकता और जुनून का ऐसा केंद्र दिया है जहां हर कोना प्रेरणा से भरा हुआ है.राजकुमार हिरानी, जैकी श्रॉफ, कार्तिक आर्यन और महावीर जैन जैसी महान हस्तियों के साथ मंच साझा करने से यह शाम और भी खास बन गई.’’

कैप्शन के आखिर में उन्होंने लिखा, ''छात्रों के लिए मेरा संदेश है कि आप भारत के अनमोल रत्न हैं. अपनी भारतीयता की रोशनी से भारत की महानता का मार्ग प्रशस्त करें. अब समय आ गया है कि भारत अपनी कहानी भारतीय नजरिए से दुनिया तक पहुंचाए.  अगर हम अपनी कहानी खुद नहीं बताएंगे, तो हमारी पहचान दूसरों के नजरिए से बनाई जाएगी.”

‘एआई से डरना नहीं चाहिए’

Advertisement

गौतम अदाणी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि आज की दुनिया में तकनीक की तेजी से बढ़ती भूमिका को समझना और उसे अपनाना कितना जरूरी है. उन्होंने खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बात की और कहा, "एआई से डरना नहीं चाहिए, बल्कि इसे फिल्म निर्माण और कहानी कहने के नए तरीके के रूप में अपनाना चाहिए.

एआई फिल्ममेकिंग का भविष्य है और यह तकनीक दुनिया भर में हमारी कहानियों को तेजी से और प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने में मदद करेगी. “

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें