×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

किस मंदिर में जाने से मिलता है 12 ज्योतिर्लिंग का फल, रात में दर्शन के लिए आते हैं नंदी महाराज! जानें रहस्य

उज्जैन जिले के दंगवाड़ा गांव में बोरेश्वर महादेव मंदिर स्थित है, जो बाकी शिव मंदिरों से काफी अलग है. हर मंदिर में जहां भोलेनाथ 'शिवलिंग' के रूप में विराजमान हैं, वहीं बोरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव 'बोर' के आकार की आकृति में स्थापित हैं.

किस मंदिर में जाने से मिलता है 12 ज्योतिर्लिंग का फल, रात में दर्शन के लिए आते हैं नंदी महाराज! जानें रहस्य
Advertisement

उज्जैन और काशी को बाबा महाकाल की धरती के रूप में पूजा जाता है, जहां हर मंदिर से कोई न कोई धार्मिक महत्व जरूर जुड़ा है. 

यहां दर्शन मात्र से 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का फल मिलता है

उज्जैन की धरती पर बाबा महाकाल के अलावा, भगवान शिव का एक अन्य अद्भुत रूप मौजूद है, जहां सिर्फ दर्शन मात्र से 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का फल मिलता है.  यही कारण है कि भक्त उज्जैन के रहस्यमयी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं.

बाकी मंदिरों से काफी अलग है बोरेश्वर महादेव मंदिर

उज्जैन जिले के दंगवाड़ा गांव में बोरेश्वर महादेव मंदिर स्थित है, जो बाकी शिव मंदिरों से काफी अलग है. हर मंदिर में जहां भोलेनाथ 'शिवलिंग' के रूप में विराजमान हैं, वहीं बोरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव 'बोर' के आकार की आकृति में स्थापित हैं. ये देखने में बेलन की तरह लंबा और गोल लगता है. शिवलिंग जमीन के ऊपर की तरफ नहीं बल्कि नीचे की तरफ धंसे हुए हैं. यह मंदिर अत्यंत प्राचीन और रहस्यमयी धार्मिक धरोहर है, जिसकी जड़ें ताम्र पाषाण काल से लेकर गुप्त काल तक फैली हुई मानी जाती हैं. 

Advertisement

रात में दर्शन के लिए आते हैं नंदी महाराज

मंदिर के गर्भगृह में मौजूद भगवान बोरेश्वर महादेव स्वयंभू हैं. मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी जलाधारी है, जिसमें कितना भी जल अर्पित किया जाए, उसका स्तर कभी न बढ़ता है और न ही घटता है. हमेशा समान बना रहता है. मान्यता है कि यहां 12 ज्योतिर्लिंगों का समावेश है. माना जाता है कि मंदिर में रात के समय चमत्कार होते हैं, जैसे रात्रि में नंदी महाराज मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं और मंदिर की घंटियां भी खुद-ब-खुद बजने लगती हैं. यही कारण है कि भक्तों के लिए यह मंदिर श्रद्धा, आस्था और रहस्य का केंद्र है.

मंदिर के पास से चंबल नदी भी गुजरती है, जो शिवलिंग की आधी परिक्रमा करती है. नदी भी भगवान शिव के सोमसूत्र का पालन करती है और आधी परिक्रमा ही करती है. 

महादेव स्वयं भक्तों को नगर में आशीर्वाद देते हैं

Advertisement

यह भी पढ़ें

महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ आती है क्योंकि महाशिवरात्रि पर बोरेश्वर महादेव का विशेष शृंगार होता है और बाबा की सवारी भी निकलती है, जो नगर में चक्कर लगाकर वापस मंदिर में आती है. माना जाता है कि महादेव स्वयं भक्तों को नगर में आशीर्वाद देते हैं. वहीं सावन के महीने में हर सोमवार को बाबा की सवारी निकलती है. इस विशेष सवारी का हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें