×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब क्या योगी के हाथों होगा बंगाल से ममता का सूपड़ा साफ़ ?

मुर्शीदाबाद हिंसा में हिंदुओं के साथ होने वाले कत्लेआम के बाद अब बंगाल में योगी नाम की डिमांड तेज़ हो चुकी है. दंगों के बीच ममता दीदी को नमाज़ की याद आ रही है और बंगाल की जनता योगी माँग रही है ?.अब क्या ममता को ठिकाने लगाने योगी बंगाल में लैंड करेंगे?

अब क्या योगी के हाथों होगा बंगाल से ममता का सूपड़ा साफ़ ?
Advertisement

उत्तर प्रदेश को 99 फ़ीसदी अपराध मुक्त, दंगा मुक्त बना चुके प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की डिमांड हाई है. यूपी के लिए उपयोगी साबित हुए योगी बाबा को बंगाल से बुलावा आया है. दिल्ली जाने वाले योगी अब क्या बंगाल पहुंचेंगे, क्योंकि मुर्शीदाबाद हिंसा में हिंदुओं के साथ होने वाले कत्लेआम के बाद अब बंगाल में योगी नाम की डिमांड तेज़ हो चुकी है..दंगों के बीच ममता दीदी को नमाज़ की याद आ रही है और बंगाल की जनता योगी माँग रही है ? अब क्या ममता को ठिकाने लगाने योगी बंगाल में लैंड करेंगे ?

यह भी पढ़ें

मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद इलाक़े में 3 हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया गया. चरमपंथियों की भीड़ ने हिंदुओं की दुकानें लूटीं, हिंदुओं बहु-बेटियों के साथ छेड़छाड़ की गई. हिंदुओं के मकान जलाये गये, वक़्फ़ क़ानून के विरोध में डर का ऐसा माहौल बनाया, कि हिंदुओं को ख़ुद के इलाक़े से भागना पड़ा. हिंदुओं के साथ मची इस मार-काट के बाद अब जब बंगाल में तनाव का माहौल है.  ऐसे में प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंदू पीड़ितों के पास ना जाकर, इमाम सम्मेलन में गई. इसी सम्मेलन में दीदी ने इमामों से मिलकर भाजपा के ख़िलाफ़ जमकर ज़हर उगला हालाँकि शांति की अपील भी की, लेकिन ख़ुद के नमाज़ पढ़ें जाने की बात भी दोहराई. बंगाल दंगों की आग अभी पूरी तरह शांत नहीं हो पाई है, लेकिन ममता को नमाज़ याद आने लगी, ना ही ईद का मौक़ा था और ना ही रमज़ान का महीना फिर भी ख़ुद को सेक्युलर दिखाने के लिए नमाज़ पढ़ने की बात सबसे सामने कही कोलकाता में चोटी के मौलवियों की एक सभा में दीदी ने ख़ुद के नमाज़ पढ़ने की बात कहते हुए ये कहा कि मैं हर साल ईद के दौरान रेड रोड नमाज पढ़ने जाती हूँ। देखा जाए, तो दीदी ने इस्लाम के प्रति अपनी आस्था का उजागर तो किया, लेकिन सनातन उनकी ज़िंदगी में क्या मायने रखता है, इसको लेकर आज तक वो कहीं कुछ नहीं बोली. अब क्या इसे दीदी की तुष्टिकरण वाली राजनीति समझे या फिर हिंदुओं के प्रति उनका सौतेला बर्ताव जो भी हो, फ़िलहाल जिन लोगों का दीदी से मोह भंग हो चुका है, अब उन्हें योगी में अपना मुख्यमंत्री नजर आने लगा है. बंगाल में योगी-योगी की डिमांड हो रही है, बंगाल में योगी की सनातन स्ट्राइक के बाद अब उनकी डिमांड हो रही है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने योगी महाराज को तुरंत बंगाल आने का न्योता दिया है लेकिन सवाल उठता है कि दीदी के ख़िलाफ़ योगी को ही उतारा जा रहा है. इसके पीछे का कारण है, योगी की हिंदुत्व वादी छवि और बंगाल दंगों को लेकर दीदी के ख़िलाफ़ बाबा का सख़्त रवैया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें