×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर गलती से भी ना करें ये काम, वरना साल भर आर्थिक तंगी नहीं छोड़ेगी पीछा!

साल 2026 में कामदा एकादशी का व्रत पंचांग के अनुसार 29 मार्च यानि रविवार को रखा जाएगा, ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस दिन की गई छोटी सी भी गलती भगवान विष्णु को क्रोधित कर सकती है. जिससे व्यक्ति को अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर गलती से भी ना करें ये काम, वरना साल भर आर्थिक तंगी नहीं छोड़ेगी पीछा!
Advertisement

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बेहद ही ख़ास महत्व है, लेकिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी को काफी ख़ास और विशेष माना जाता है. इस व्रत को लेकर कई मान्यताएं हैं. कहा जाता है कि ये व्रत सभी मनोकामनाओं और इच्छाओं को पूर्ण करने वाला होता है, साथ ही अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति दिलाने वाला होता है. 

कब है कामदा एकादशी?

साल 2026 में कामदा एकादशी का व्रत पंचांग के अनुसार 29 मार्च यानि रविवार को रखा जाएगा, ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस दिन की गई छोटी सी भी गलती भगवान विष्णु को क्रोधित कर सकती है. जिससे व्यक्ति को अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. तो चलिए बताते हैं आपको इस दिन गलती से भी क्या काम नहीं करना है. 

कामदा एकादशी पर गलती से भी ना करें ये काम

Advertisement

चावल का सेवन ना करें

शास्त्रों में कहा गया हैं कि एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन चावल का सेवन करने वाला व्यक्ति अगले जन्म में रेंगने  वाले जीव की योनि में जन्म लेता है. ऐसे में भूलकर भी एकादशी के दिन चावल का सेवन ना  करें. 

तुलसी के पत्ते तोड़ने की गलती ना करें

भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही ज्यादा प्रिय हैं, लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना महापाप के समान माना जाता है. पूजा के लिए तुलसी चाहिए तो एक दिन पहले ही तोड़कर रखें. कामदा एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित करना बेहद ही शुभ माना जाता है,लेकिन उसे छूने और तोड़ने से बचें.वरना भगवान विष्णु के क्रोध से आपको कोई नहीं बचा पाएगा. 

इस दिन झगड़े और गुस्से करने से बचें

Advertisement

कामदा एकादशी के दिन घर में क्लेश, लड़ाई-झगड़ा या किसी भी तरह के अपशब्द बोलने से बचना चाहिए. जिस घर में क्लेश और अशांति होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता और आप आर्थिक तंगी से जूझ सकते हैं. 

मांस-मदिरा और तामसिक भोजन ना करें 

कामदा एकादशी पर भूलकर भी प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा का सेवन ना करें, क्योंकि इस पवित्र दिन इन सभी चीजों को वर्जित माना जाता है. तामसिक भोजन करने से मन की शुद्धि भंग होती है और व्रत का पुण्य फल प्राप्त नहीं होता. भगवान विष्णु भी नाराज़ हो जाते हैं. 

ब्रह्मचर्य का पालन करें और बाल ना कटवाएं

एकादशी पर गलती से भी दाढ़ी बनवाना और बाल कटवाना या नाखून काटना बेहद ही अशुभ माता है. इस दिन पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य होता है. तो भूलकर भी ये एकादशी पर ये गलतियां ना करें. 

Advertisement

आर्थिक लाभ के लिए क्या करना जरुरी?

अगर आर्थिक तंगी से परेशान है, फालतू के खर्चे हो रहे हैं, पैसा नहीं रुक रहा है तो इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने समय पीले रंग के कपड़े पहनें. क्योंकि पीला रंग भगवान को काफी प्रिय है. 

इस दिन दान करना भी बेहद जरुरी होता है. अगर एकादशी पर ब्राह्मणों या जरुरतमंदों को अनाज, फल या तिल का दान करेंगे तो आपको अक्षय पुण्य मिलेगा. 

यह भी पढ़ें

एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें