×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद क्या PM मोदी कराएंगे नुपुर शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री ?

एक ऐसा चेहरा ऐसा है, जिसने ना ही चुनाव लड़ा, ना ही चुनाव प्रचार किया फिर भी उसे मुख्यमंत्री बनाए जाने की माँग सोशल मीडिया में की जा रही है।पीएम मोदी का सरप्राइज़ नूपुर शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री और दिल वालों की दिल्ली ?

दिल्ली में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद क्या PM मोदी कराएंगे नुपुर शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री ?
Advertisement

राजधानी दिल्ली में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद अब मुख्यमंत्री चेहरे का वेट किया जा रहा है..नतीजों को 10 दिन बीत चुके हैं,  लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस  बरकरार है। 27 साल बाद भाजपा दिल्ली को कौन सा वो चेहरा देगी, जिसके नेतृत्व में राजधानी का चहुं विकास होगा। इसको लेकर तीन चेहरे CM रेस में सबसे आगे हैं लेकिन एक ऐसा चेहरा ऐसा है, जिसने ना ही चुनाव लड़ा, ना ही चुनाव प्रचार किया। फिर भी उसे मुख्यमंत्री बनाए जाने की माँग सोशल मीडिया में की जा रही है। पीएम मोदी का सरप्राइज़ नूपुर शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री और दिल वालों की दिल्ली ?

Advertisement

दिल्ली से आप पार्टी को उखाड़कर कमल खिला चुकी भाजपा इन दिनों अत्याधिक आनंदित है..इसके पीछे की वजह है 27 सालों का संघर्ष  क्योंकि 27 साल बाद जाकर दिल्ली में भाजपा बहुमत की सरकार बनाने में क़ामयाब हो पाई है।  48 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, 22 सीटों पर ही झाड़ू चल पाई और कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। अब जब मुख्यमंत्री चुनने की बारी आई है, तो ऐसे में एक नाम फिर से सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। वो नाम है नूपुर शर्मा, आज की डेट  में नूपुर शर्मा से पूरी इस्लामिक दुनिया परिचित है क्योंकि लगभग 2 साल पहले एक टीवी चैनल की डिबेट में नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी,  जिसके चलते इस्लामिक देशों से लेकर देश की विपक्षीय पार्टियों ने इनका पुर ज़ोर विरोध किया। इनके ख़िलाफ़ कथित कट्टरपंथी सड़कों पर उतर आए। इन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिलने लगी। जिसके बाद नूपुर शर्मा ने ना सिर्फ़ सार्वजनिक तौर पर माफ़ी माँगी बल्कि पार्टी की तरफ़ से भी इन्हें निष्कासित कर दिया गया। अब नूपुर शर्मा अपने सार्वजनिक रूप से लोगों के बीच एक्टिव हुई हैं तो जनता द्नारा उन्हें दिल्ली का सीएम बनाए जाने की माँग सोशल मीडिया पर देखी जा रही है। जो कि नूपुर शर्मा ने दिल्ली में रहकर भारतीय राजनीतिक में एंट्री की दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष रहीं। ABVP से जुड़कर भाजपा की मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में अपनी जगह बनाई और ना सिर्फ़ दिल्ली बल्कि विश्व पटल पर उनकी हिंदुत्वादी छवि है, समर्थकों का मानना ​​है कि उनकी हिंदुत्ववादी छवि बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। शायद यही कारण है कि चुनाव के टाइम रिज़ल्ट के टाइम और अब जब मुख्यमंत्री चेहरे पर पार्टी में मंथन चल रहा है, तो ऐसे वक़्त में भी नूपुर शर्मा ट्रेंड कर रही हैं। 


भाजपा के टॉप प्रवक्ताओं में रहने वाली नूपुर शर्मा भले ही आज पार्टी में ना हो लेकिन उनकी हिंदुत्ववादी छवि अभी भी बरकरार है। दिल्ली में भाजपा को मिली जीत पर नूपुर शर्मा का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने आप पार्टी पर निशाना साधा था..खुलकर ये कहा था कि  ‘आप कुछ समय के लिए लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं और कुछ लोगों को हर समय बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों क हर समय बेवकूफ नहीं बना सकते।’

यह भी पढ़ें


बहरहाल CM रेस में भाजपा के तीन चेहरों में महिला चेहरा रेखा गुप्ता का है, समर्थकों का मानना ​​है कि उनकी हिंदुत्ववादी छवि बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, संघ से भी उनका जुड़ाव है। दूसरे नंबर पर आशीष सूद हैं, जिन्हें पंजाबी वोटर को ध्यान में रखकर बतौर CM चुना जा सकता है और तीसरे नंबर पर प्रवेश वर्मा हैं, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त दी है।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें