×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Ram Mandir के खिलाफ कांग्रेस की साज़िश का Acharya Pramod Krishnam ने किया खुलासा

कल्कि पीठाधीश्वर ये मानते हैं कि आज की कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही। कांग्रेस पार्टी की जब स्थापना हुई तो देशभक्त नेता थे। उस वक्त की कांग्रेस ने देश को जोड़ने का काम किया। महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने भारत को जोड़ने का काम किया। वर्तमान की कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है। राहुल गांधी और उनकी टीम देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ने में लगी है।

Ram Mandir के खिलाफ कांग्रेस की साज़िश का Acharya Pramod Krishnam ने किया खुलासा
Advertisement

इस चुनावी मौसम में भविष्यवाणी करने का सिलसिला नॉन स्टॉप है | एक के बाद एक, नेताओं की हार-जीत से लेकर सीटों पर भविष्यवक्ताओं और धर्माचार्यों की भविष्यवाणियां तहलका मचा रही है | इसी कड़ी में एक नाम टॉप पर है, पूर्व कांग्रेसी और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम | इनके नाम से पूरी दुनिया परिचित है | एक ऐसी करिश्माई शख़्सियत, जिनका संपूर्ण जीवन भगवान कल्कि की भक्ति से रमा हुआ है | ठेठ हिंदू संतों से हटकर अपनी एक अलग पहचान बनाई | राजीव गांधी को दिये वचन को निभाते हुए अपनी ज़िंदगी के 32 साल कांग्रेस पार्टी में गुज़ारे | 2024 की शुरुआत में पीएम मोदी के हाथों कल्कि धाम का शिलान्यास करवाया और अब इस चुनावी मौसम में कांग्रेस पार्टी के तमाम पुराने काले-चिट्ठे खोल रहे हैं | कहते हैं, कांग्रेस में रहकर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम सही को सही और ग़लत को ग़लत बताने से कभी पीछे नहीं हटे और आज जब देश के भविष्य के लिए एक नई सरकार चुनी जानी है, तो ऐसे में कल्कि पीठाधीश्वर की एक-एक भविष्यवाणियाँ वायरल हो रही हैं | इस चुनावी मौसम में आचार्य प्रमोद कृष्णम डंके की चोट पर पीएम मोदी के 400 पार की भविष्यवाणी कर चुके हैं और अब वर्तमान परिस्थितियों को भाँपते हुए देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का भविष्य बताया है | कांग्रेस को बेतालों की पार्टी बताने वाले कल्कि पीठाधीश्वर ने कांग्रेस के खंड-खंड होने की भविष्यवाणी की है | 4 जून के बाद की तस्वीर दिखाते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के दो टुकड़े होने की भविष्यवाणी की है | 


दरअसल कल्कि पीठाधीश्वर ये मानते हैं कि आज की कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही। कांग्रेस पार्टी की जब स्थापना हुई तो देशभक्त नेता थे। उस वक्त की कांग्रेस ने देश को जोड़ने का काम किया। महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने भारत को जोड़ने का काम किया। वर्तमान की कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है। राहुल गांधी और उनकी टीम देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ने में लगी है। आज की इसी कांग्रेसी का भविष्य दिखाते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम इस बात की भविष्यवाणी कर गये कि - ‘चार जून के बाद कांग्रेस पार्टी के दो धड़े हो जाएंगे। एक धड़ा राहुल गांधी का होगा तो दूसरा प्रियंका गांधी वाड्रा का। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिल में एक ज्वालामुखी रही है जो चार जून के बाद फट जाएगा।


Advertisement

देखा जाए, तो कांग्रेस को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम की एक-एक कही बात, एक-एक की गई भविष्यवाणी सत्यता की कसौटी पर खरी उतरी है | पार्टी में रहकर उन्होंने कांग्रेस के भविष्य को गर्त में जाता हुआ देख लिया था | कई दफ़ा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ये समझाने की कोशिश की, सरकार की नीतियों का विरोध कीजिये, ना की देश के प्रधानमंत्री का और अब राम मंदिर को लेकर कांग्रेस की एक ऐसी साज़िश का पर्दाफ़ाश किया है, जिसके बाद से पार्टी में खलबली मच गई है | कांग्रेस के अंदर कितनी साज़िशें रची जा रही हैं, इसको लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक नहीं बल्कि कई खुलासे किये हैं | कल्कि पीठाधीश्वर ये मानते हैं कि प्रियंका गांधी पार्टी और परिवार की साज़िश का शिकार हुई है, ये कहा है - ‘मैंने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव नहीं लड़ने देंगे | उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी के खिलाफ परिवार और पार्टी में बहुत बड़ी साजिश चल रही है। 


Advertisement

आज की डेट में ये जानने की कोशिश हो रही है कि कांग्रेस द्वारा राम मंदिर का न्यौता ठुकराने के पीछे की असल वजह क्या थी, जिस पर एक कदम आगे बढ़ते हुए 32 सालों तक कांग्रेसी रहने वाले आचार्य प्रमोद ने इस बात का खुलासा किया है - ‘जब राम मंदिर का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी। इसमें कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह एक सुपर पावर कमेटी का गठन करेंगे। राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था।’

यह भी पढ़ें


कांग्रेस के दो टुकड़ों में बंटने से लेकर राम मंदिर का फ़ैसला पलटने की साज़िश का आरोप काफ़ी गंभीर है और इसी के साथ 4 जून के बाद कांग्रेस के खंड-खंड होने की भविष्यवाणी, हालाँकि कितनी सत्य होती है, ये तो वक्त बताएगा |

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें