जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

20 साल उम्र, पाकिस्तानी आतंकियों से संपर्क, राम मंदिर को उड़ाने का ख्वाब...फरीदाबाद जेल में किसने की अब्दुल रहमान की हत्या?

अब्दुल रहमान के पास कुछ वीडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी थी. इसे देखते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था.

Author
09 Feb 2026
( Updated: 10 Feb 2026
03:39 AM )
20 साल उम्र, पाकिस्तानी आतंकियों से संपर्क, राम मंदिर को उड़ाने का ख्वाब...फरीदाबाद जेल में किसने की अब्दुल रहमान की हत्या?
Advertisement

हरियाणा के फरीदाबाद जिले से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिले की जेल में बंद 20 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है. फरीदाबाद जेल में बंद अब्दुल रहमान की हत्या से हड़कंप मच गया है. रविवार देर रात जेल में मर्डर केस में बंद अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट नाम के कैदी ने उस पर नुकीली चीज से हमला किया था, दोनों को हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में एक साथ बंद किया गया था.

हत्या के बारे में क्या पता चला!

कत्ल का पता चलते ही जेल अधिकारी बैरक में पहुंचे, इसके बाद रहमान की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया. 20 साल के अब्दुल को गुजरात ATS ने मार्च 2025 में पकड़ा था. जांच में पता चला कि वह अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (AQIS) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था. उसने अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रची थी.

वहीं कत्ल करने वाला कैदी अरुण चौधरी का नाम भी चर्चित अक्षय शर्मा हत्याकांड में आया था. उसे पंजाब में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद 2 साल पहले ही उसे कठुआ जेल से फरीदाबाद की इस नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था.

कश्मीरी कैदी ने किया हमला

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि हमलावर का नाम अरुण चौधरी है, जो कश्मीरी युवक है. रविवार रात को उसने अब्दुल रहमान पर हमला किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गौरतलब है कि अब्दुल रहमान 2 मार्च 2025 को पाली गांव के पास से पकड़ा गया था. उस समय उसके पास दो हैंड ग्रेनेड थे और वह अयोध्या में धमाका करने की साजिश रच रहा था. उसे उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का रहने वाला बताया गया.

Advertisement

अब्दुल रहमान के पास से मिले थे राम मंदिर से जुड़े वीडियो 

अब्दुल रहमान के पास कुछ वीडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी थी. इसे देखते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था. उसके पास पाए गए दो हैंड ग्रेनेड को तुरंत डिफ्यूज कर दिया गया.

वहीं, जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान पर हमला करने और उसकी जान लेने वाला आरोपी पहले जम्मू-कश्मीर की जेल में बंद था, जिसे बाद में फरीदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया था. वह भी हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद था.

जेल में अब्दुल रहमान की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह पहली बार नहीं है जब जेल में किसी कैदी पर हमला हुआ हो, लेकिन सुरक्षा के इतने सख्त इंतजाम के बावजूद ऐसा होना चिंताजनक है.

जेल में मौजूद सभी कैदियों से पूछताछ जारी 

Advertisement

यह भी पढ़ें

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. जेल में मौजूद सभी कैदियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावर के साथी या संभावित मददगारों की भी पहचान की जा रही है. वहीं, इस घटना ने फरीदाबाद जिले में सनसनी फैला दी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें