×
जिस पर देशकरता है भरोसा

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में चौथी गिरफ्तारी, पति-सास और जेठ के बाद पुलिस ने ससुर को भी किया अरेस्ट

पुलिस ने तीसरे आरोपी रोहित भाठी को गिरफ्तार कर लिया है. रोहित निक्की का जेठ और कंचन का पति है. निक्की हत्याकांड में पति विपिन और सास के बाद ये तीसरी गिरफ्तारी है.

Author
25 Aug 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:23 AM )
ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में चौथी गिरफ्तारी, पति-सास और जेठ के बाद पुलिस ने ससुर को भी किया अरेस्ट
Social Media/X
Advertisement

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तीसरे आरोपी रोहित भाठी और निक्की के ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है. रोहित निक्की का जेठ और कंचन का पति है. निक्की हत्याकांड में पति विपिन और सास के बाद ये दो गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने रोहित की गिरफ्तारी सिरसा टोल के पास से की है. थाना कासना पुलिस ने बताया कि सोमवार को मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

बता दें कि निक्की की बहन ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ 22 अगस्त को थाना कासना में तहरीर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपी की तलाश में जुट गई थी. रोहित निक्की की बड़ी बहन कंचन का पति है. घटना वाली रात यानि कि 22 अगस्त के बाद से ही जेठ और ससुर फरार चल रहे थे.

विपिन और उसकी मां की गिरफ्तारी 

आपको बता दें कि जेठ और ससुर से पहले पुलिस ने निक्की के पति विपिन और सास को किया था. बता दें कि पुलिस की विपिन के साथ मुठभेड़ भी हुई थी. दरअसल जब पुलिस विपिन को ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जा  रही थी. तभी पुलिस टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर वह भागने लगा. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसके पैर में गोली लग गई. पुलिस की गोली लगते ही विपिन गिर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इस एनकाउंटर के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, विपिन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी मां(निक्की की सास) को भी गिरफ्तार कर लिया. 

2016 में हुई थी निक्की और विपिन की शादी 

Advertisement

निक्की के पिता ने मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि ससुराल वालों की मांगें लगातार बढ़ती जा रही थीं. उन्होंने हमसे 36 लाख रुपये दहेज मांगना शुरू कर दिया था. 2016 में दोनों बहनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी, निक्की की शादी विपिन भाटी से और कंचन की शादी रोहित भाटी से हुई थी. शादी में उन्होंने एक स्कॉर्पियो कार मांगी. हमने उन्हें दे दी, और फिर उन्होंने एक बुलेट मोटरसाइकिल मांगी, जो हमने दे दी. 

पिता ने आगे बताया कि दोनों भाई काम नहीं करते थे. शादी के बाद से ही वे पैसे मांगते रहे. कभी कहते थे कि अपनी मर्सिडीज़ हमें दे दो, तो कभी हमारी स्कॉर्पियो मांगते थे. मैंने अपनी बेटी को ब्यूटी पार्लर खोलने में मदद की क्योंकि विपिन के पास कोई काम नहीं था. फिर उसने पार्लर से पैसे चुराने शुरू कर दिए.

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि दहेज की मांग को लेकर निक्की की पहले पति विपिन ने पिटाई की और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी. निक्की की चीख-पुकार को सुनने के बाद पड़ोसी पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन अफसोस उसे बचाया नहीं जा सका. मामले को लेकर निक्की की बड़ी बहन ने उसके पति, सास और जेठ पर FIR दर्ज कराई थी. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें