जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

टोंक में डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट व 200 एक्सप्लोसिव कार्टेज बरामद

राजस्थान के टोंक जिले में डीएसटी (DST) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटकों की एक बड़ी खेप पकड़ी है. पुलिस ने एक कार से करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है, जिसे यूरिया खाद के कट्टों में छिपाकर रखा गया था.

Author
31 Dec 2025
( Updated: 31 Dec 2025
10:17 AM )
टोंक में डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट व 200 एक्सप्लोसिव कार्टेज बरामद
Advertisement

राजस्थान के टोंक जिले में डीएसटी (DST) टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विस्फोटकों की एक भारी खेप जब्त की है. पुलिस ने एक कार से करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है, जिसे चालाकी से यूरिया खाद के कट्टों में छिपाया गया था.

150 किलो अमोनिया नाइट्रेट जब्त

तलाशी के दौरान कार में से 200 एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल भी मिले. हर बंडल में लगभग 183 मीटर वायर थी, इस तरह कुल मिलाकर पुलिस ने 1100 मीटर से अधिक फ्यूज वायर जब्त की है. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से पुलिस अलर्ट हो गई है.

Advertisement

2 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

कार्रवाई में पुलिस ने बूंदी जिले के रहने वाले सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कार में यह विस्फोटक सामग्री लेकर बूंदी से टोंक सप्लाई देने आ रहे थे.

यह पूरी कार्रवाई बरौनी थाना क्षेत्र में की गई, जहां डीएसटी टीम ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली. पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ कार भी सीज कर दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह विस्फोटक सामग्री कहां और किस मकसद से ले जाई जा रही थी. मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस किसी भी बड़े नेटवर्क की तलाश में जुट गई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें