×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'पहले जमा करें धोखाधड़ी के 60 करोड़,' शिल्पा शेट्टी की याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, नहीं दी विदेश यात्रा की मंजूरी

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों क़ानूनी पछड़े में फंसे हैं, 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले को लेकर अब शिल्पा शेट्टी की याचिका पर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कपल को विदेश यात्रा करने की मंजूरी नहीं दी है.

'पहले जमा करें धोखाधड़ी के 60 करोड़,' शिल्पा शेट्टी की याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, नहीं दी विदेश यात्रा की मंजूरी
Advertisement

60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को बड़ा झटका लगा है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने दंपत्ति को कोलंबो जाने की इजाजत नहीं दी. 

शिल्पा शेट्टी की याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

कोर्ट का कहना है कि पहले धोखाधड़ी के पैसे जमा करें और फिर बाहर जाने के मामले पर विचार किया जाएगा. शिल्पा शेट्टी को यूट्यूब के एक इवेंट के लिए कोलंबो जाना है, जिसको लेकर उन्होंने कोर्ट में याचिका दी थी. सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस के वकील ने पक्ष रखा कि यूट्यूब के एक इवेंट के लिए कोलंबो जाना है, जो 25 अक्टूबर से शुरू होगा. कोर्ट ने शिल्पा के वकील से पूछा कि क्या इवेंट का निमंत्रण मिला है?

Advertisement

इस पर वकील ने कहा कि सिर्फ फोन के जरिए बातचीत हुई, इजाजत मिलने के बाद ही निमंत्रण मिलेगा. मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि पहले धोखाधड़ी के 60 करोड़ रुपए भरिए और फिर इस मामले पर आगे विचार किया जाएगा.

कब होगी अगली सुनवाई?

बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिलहाल शिल्पा के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी है. अब मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को रखी गई है. 

शिल्पा-राज के ख़िलाफ़ एलओसी नोटिस जारी 

Advertisement

बता दें कि धोखाधड़ी मामले में शिल्पा और उनके पति के खिलाफ जांच एजेंसी ने एलओसी नोटिस जारी किया था, जिसके बाद दोनों के विदेश जाने पर रोक लग गई है. 

क्या था मामला?

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर व्यवसायी दीपक कोठारी ने 60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. कोठारी का दावा है कि दंपति ने मिलकर उनका पैसा व्यवसाय में विस्तार करने के लिए कर्ज के तौर पर लिया था, लेकिन टैक्स को लेकर दोनों ने इसे निवेश के तौर पर दिखाने के लिए कहा.

Advertisement

यह भी पढ़ें

कोठारी ने शिकायत में यह भी कहा कि शिल्पा ने उनसे वादा किया था कि वो ब्याज की रकम भी टाइम पर लौटाएंगी, लेकिन पैसे वापस करने के समय शिल्पा ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया. एक्ट्रेस ने व्यवसाय में विस्तार के नाम पर पैसे लिए, लेकिन अपने निजी चीजों में खर्च कर दिए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें