×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

श्रेयस तलपड़े-आलोक नाथ समेत 22 लोगों पर FIR दर्ज, पांच करोड़ की ठगी का है मामला

यूपी के बागपत में श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, बताया जा रहा है की निवेश के नाम पर कई लोगों से ठकी गई है.

श्रेयस तलपड़े-आलोक नाथ समेत 22 लोगों पर FIR दर्ज, पांच करोड़ की ठगी का है मामला
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ कथित धोखाधड़ी के एक मामले में नाम आने के बाद एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं. दोनों एक्टर्स के साथ 22 अन्य लोगों पर कथित तौर पर एक बड़े निवेश धोखाधड़ी के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है. 

जाने क्या है मामला?

एक लीडिंग मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो  बागपत निवासी बबली की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है. बबली ने आरोप लगाया है कि लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश के नाम पर लोगों को ठगा गया है. 

श्रेयस तलपड़े-आलोक नाथ को बनाया था ब्रांड एंबेसडर

शिकायत के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ इस सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर थे. अन्य लोगों के साथ मिलकर, उन्होंने कथित तौर पर एक निवेश योजना का प्रचार किया जिसमें निवेशको को उनकी रकम को दोगुना करके रिटर्न का वादा किया गया था और लोगों को अपनी बचत निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था. 

Advertisement

सोसाइटी पर दोगुना रिटर्न देने का आरोप

एक लीडिंग मीडिया हाउस की रिपोर्ट की मानें तो इस सोसाइटी ने निवेशकों को पाँच साल में पैसा दोगुना करने का लालच दिया. योजना सरल लग रही थी, एक निश्चित राशि निवेश करें और तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद करें. हालाँकि, आसानी से धन कमाने का सपना जल्द ही टूट गया. 

रकम मांगने में पर अधिकारी ग़ायब 

Advertisement

पिछले एक साल से, निवेशकों को कथित तौर पर कोई रिटर्न नहीं मिला है. निवेश की अवधि पूरी होने पर जब निवेशकों ने अपनी रकम वापस मांगी, तो कंपनी के अधिकारी ग़ायब हो गए. निवेशकों को सबसे बड़ा झटका तो तब लगा जब 27 नवंबर 2024 को कंपनी का सॉफ़्टवेयर अचानक बंद कर दिया गया. एक साल तक इंतज़ार करने के बाद कई निवेशकों ने कुछ गड़बड़ होने का एहसास होने पर पुलिस से संपर्क किया. 

कितने करोड़ का हुआ नुक़सान

अब पीड़िता निवेशकों ने संचालकों, एजेंटों और ब्रांड एंबेसडर रहे दोनों बॉलीवुड स्टार्स श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया गया है. बागपत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई, और पीड़ितों की संख्या अब 500 को पार कर गई है, और कुल नुकसान लगभग 5 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. 

Advertisement

श्रेयस तलपड़े का वर्क फ़्रंट 

श्रेयस तलपड़े इन दिनों अपनी नई फिल्म की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं. वह जल्द ही हुमा कुरैशी और सनी सिंह के साथ रोमांटिक कॉमेडी 'सिंगल सलमा' में नज़र आएंगे. यह फिल्म सलमा रिज़वी (हुमा कुरैशी) पर आधारित है, जो सिकंदर (श्रेयस तलपड़े) के साथ अरेंज मैरिज के लिए तैयार है, लेकिन लंदन में मीत (सनी सिंह) के प्यार में पड़ने पर चीजें एक अप्रत्याशित मोड़ ले लेती हैं. 'सिंगल सलमा' 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. 

बॉलीवुड के बाबूजी है आलोक नाथ 

यह भी पढ़ें

वहीं बात करें एक्टर आलोक नाथ की तो उन्हें 'विवाह', 'मैंने प्यार किया', 'हम साथ-साथ हैं' जैसी पारिवारिक फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है. एक्टर ने फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज़ में भी काम किया है. सालों से उन्होंने अपने पिता जैसे किरदारों के लिए बॉलीवुड के बाबूजी की प्यारी उपाधि हासिल की हुई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें