×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP में बदला सुरक्षा और निवेश का माहौल, CM योगी से मिले कनाडाई उद्यमी, MSME, धार्मिक पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करेंगे निवेश

यूपी में निवेश और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बदले माहौल से उत्साहित कैनेडियन हिंदू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान MSME, धार्मिक पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की इच्छा जताई है.

Author
05 Jan 2026
( Updated: 05 Jan 2026
10:57 AM )
UP में बदला सुरक्षा और निवेश का माहौल, CM योगी से मिले कनाडाई उद्यमी, MSME, धार्मिक पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करेंगे निवेश
CM Yogi met a Delegation Of Canada Hindu Chambers of Commerce
Advertisement

यूपी में बदले सुरक्षा और निवेश के माहौल ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. इसको लेकर दुनियाभर के उद्यमी उत्साहित नजर आ रहे हैं. इसी सिलसिले में कैनेडियन हिंदू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई. इस दौरान CM ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी 24 सदस्यों का जोरदार स्वागत किया. हिंदू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के संस्थापक अध्यक्ष नरेश कुमार चावड़ा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के अंदर MSME, धार्मिक पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की इच्छा जताई है.

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. सीएम योगी ने सदस्यों को अयोध्या में रामलला, काशी में काशी विश्वनाथ धाम तथा प्रयागराज के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया. वहीं सीएम ने प्रतिनिधिमंडल से प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप ट्रेड, टेक्नोलॉजी व टूरिज्म की दिशा में नए प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

‘एक जिला-एक उत्पाद’ से मिला भारतीय कामगारों को फायदा

उन्होंने कहा कि 8–9 वर्ष पहले त्योहारों पर बाजार चीन के उत्पादों से भरा रहता था, लेकिन हमने 2018 में परंपरागत उद्यम को ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के माध्यम से आगे बढ़ाया. इन उत्पादों को डिजाइन, तकनीक व प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया. इन्हें सितंबर के अंतिम सप्ताह में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शोकेस का भी अवसर देते हैं.

96 लाख MSME यूनिट को सपोर्ट कर रही सरकार

Advertisement

सीएम ने बताया कि आज यूपी के बाजार से चीन के उत्पाद गायब हो गए हैं. सरकार सभी 96 लाख MSME यूनिट को सपोर्ट कर रही है और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है. इनके जरिए ढाई करोड़ परिवारों की आजीविका जुड़ी है. एक जिला-एक उत्पाद के माध्यम से ब्रांडिंग कराई गई है. अब इनके उत्पादों को बड़े मंचों पर उपहार स्वरूप प्रदान किया जा रहा है.

देश की टॉप इकोनॉमी में यूपी शामिल: CM योगी

मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. साथ ही यह दुनिया की सबसे तेज गति से उभरने वाली अर्थव्यवस्था भी है. यूपी अर्थव्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में शीर्ष तीन राज्यों में आता है. यहां देश की सबसे बड़ी आबादी निवास करती है.

Advertisement

यूपी में विकास को लेकर बदले माहौल से अवगत हुआ कनाडाई प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को यूपी की नई गति से परिचित कराया. कहा कि यूपी संभावनाओं का प्रदेश है. यहां सुरक्षा, सुव्यवस्था व निवेश की बेहतर स्थिति है. गत वर्ष हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए. इसमें से 15 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है. शेष पांच लाख करोड़ के प्रस्ताव फिर से GBC के लिए तैयार हैं. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चैंबर्स के सदस्य यूपी में निवेश और तकनीक के साथ FDI लाने में मदद कर सकते हैं. FDI व फॉर्च्यून 500 कंपनियों के लिए यूपी में अलग पॉलिसी बनाई गई है.

भारत के विरासत से जुड़े स्थलों का प्रतिनिधित्व करता है यूपी: CM योगी

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी भारत के विरासत से जुड़े स्थलों का प्रतिनिधित्व भी करता है. दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ. इसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. सीएम ने यूपी में पर्याप्त जल संसाधन व उर्वरा भूमि से भी अवगत कराया.

‘इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान, एक्सप्रेसवे का 55 प्रतिशत नेटवर्क यूपी के पास’

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यहां गत वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है. एक्सप्रेसवे का 55 प्रतिशत नेटवर्क यूपी के पास है. यहां की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हुई है. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी यहां है. यूपी के पास सबसे बड़ा रेल नेटवर्क, सर्वाधिक शहरों में मेट्रो, रैपिड रेल व पहला वाटरवे भी संचालित हो रहा है.

Advertisement

‘संभावनाओं का प्रदेश है यूपी’

उन्होंने कहा कि यहां 11 घरेलू व 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्रियाशील हैं. एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट जेवर का शुभारंभ जल्द होने जा रहा है. यूपी संभावनाओं का प्रदेश है. नोएडा में फिल्म सिटी व अपैरल पार्क, लॉजिस्टिक हब विकसित किया जा रहा है. यूपी डेटा सेंटर का नया केंद्र बन रहा है. यूपी में चार डेटा सेंटर संचालित हैं, छह नए संचालित होने जा रहे हैं.

Advertisement

8.5 साल से अराजकता मुक्त है यूपी: CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में साढ़े आठ वर्ष से अराजकता नहीं है. यहां कानून की सुदृढ़ व्यवस्था है. मुख्यमंत्री ने लखनऊ में बनने जा रही एआई सिटी का भी जिक्र कर उद्यमियों को यहां की संभावनाओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित खाद्यान्नों के एक्सपोर्ट के लिए कनाडा व अन्य देशों में योगदान दे सकते हैं.

धार्मिक टूरिज्म में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं चैंबर्स के सदस्य

Advertisement

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बुद्ध व जैन तीर्थंकरों से जुड़े सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल भी उत्तर प्रदेश में हैं. लिहाजा यहां टूरिज्म को विकसित करने में चैंबर्स के सदस्य बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. लोगों को इन स्थलों के बारे में जानकारी दे सकते हैं. उन्हें यह भी बता सकते हैं कि सुविधा की दृष्टि से कब-कब इन स्थलों पर जाना चाहिए. यूपी के सभी तीर्थस्थलों तक पहुंचने के लिए एयर और रोड कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है.

50 बेड का हॉस्पिटल खोलेंगे चैंबर्स के सदस्य

Advertisement

कैनेडियन हिंदू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के संस्थापक अध्यक्ष व चेयरमैन, बोर्ड ऑफ ट्रस्टी नरेश कुमार चावड़ा ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार जताया. उन्होंने बताया कि कनाडा में प्रत्येक वर्ष ‘इन्वेस्ट इंडिया–इन्वेस्ट कनाडा’ का आयोजन किया जाता है, लेकिन वर्ष 2026 में यह आयोजन तीन बार किया जाएगा. इनमें से दो आयोजन यूपी केंद्रित होंगे.

उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि MSME, धार्मिक पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उनकी टीम यूपी में कार्य करेगी. जुलाई–अगस्त और दिसंबर–जनवरी में प्रवासी भारतीयों के उन बच्चों को, जिनका जन्म कनाडा में हुआ है, यूपी लाकर धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. साथ ही यूपी में 50 बेड का हॉस्पिटल और सीनियर सिटिजन होम्स की भी स्थापना की जाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें