Advertisement
Operation Sindoor: PM मोदी की चेतावनी के बाद, J-10 बनाने वाली चीनी डिफेंस कंपनी के शेयर हुए धड़ाम
एविक चेंग्दू एयरक्राफ्ट कंपनी का शेयर सोमवार को 95.86 युआन पर बंद हुआ था. वहीं, गुरुवार को चीनी डिफेंस कंपनी का शेयर 85 युआन पर था, जो कि बीते तीन कारोबारी सत्रों में 11.50 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है.
Advertisement
लड़ाकू विमान जे-10 बनाने वाली चीनी डिफेंस कंपनी एविक चेंग्दू एयरक्राफ्ट के शेयर करीब 12 प्रतिशत फिसल गए हैं. इस लड़ाकू विमान का उपयोग भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पड़ोसी देश के द्वारा किया गया था.
पाकिस्तान का साथ देना चीन को पड़ा भारी
Advertisement
Advertisement
'ऑपरेशन सिंदूर' के सफलतापूर्वक समाप्त होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन के बाद एविक चेंग्दू एयरक्राफ्ट के शेयर प्राइस में गिरावट दर्ज की गई.
Advertisement
बीते एक हफ्ते में चीनी डिफेंस कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, भारतीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई है.
12 प्रतिशत गिरे चीनी डिफेंस कंपनियों के शेयर
Advertisement
एविक चेंग्दू एयरक्राफ्ट कंपनी का शेयर सोमवार को 95.86 युआन पर बंद हुआ था. वहीं, गुरुवार को चीनी डिफेंस कंपनी का शेयर 85 युआन पर था, जो कि बीते तीन कारोबारी सत्रों में 11.50 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है.
Advertisement
इससे पहले अन्य चीनी डिफेंस कंपनी जुझोउ होंगडा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प लिमिटेड के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई थी.
भारतीय सेना ने मार गिराए पाक के चीनी फाइटर जेट
Advertisement
जुझोउ होंगडा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प लिमिटेड, वही कंपनी है, जिसकी मिसाइल 'पीएल-15' को पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना ने मार गिराया था.
Advertisement
पीएल-15 एक एयर-टू-एयर मिसाइल है, जिसका इस्तेमाल जेएफ-17 और जे-10 फाइटर जेट द्वारा किया जाता है.
भारतीय डिफेंस स्टॉक्स में आई जबरदस्त तेजी
Advertisement
दूसरी तरफ भारतीय डिफेंस सेक्टर के मार्केटकैप में जोरदार 86,211 करोड़ रुपए की बढ़त देखने को मिली है.
Advertisement
भारत की बड़ी डिफेंस कंपनियों को ट्रैक करने वाला निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स मिलिट्री एक्शन की शुरुआत के बाद से 9.39 प्रतिशत बढ़ चुका है. इस अवधि में निफ्टी में मात्र 1.98 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.
इस दौरान देश की प्रमुख डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने मार्केट कैप में 23,683 करोड़ रुपए जोड़े हैं. वहीं, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और भारत डायनामिक्स का बाजार पूंजीकरण क्रमश: 21,654 करोड़ रुपए और 12,345 करोड़ रुपए बढ़ चुका है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
इसके अलावा मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और सोलार इंडस्ट्रीज के मार्केटकैप में क्रमश: 9,971 करोड़ रुपए और 6,859 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.