×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

डीमैट खातों की संख्या में अक्टूबर में हुई बढ़ोतरी, 17.9 करोड़ का हुआ इजाफा

Demat Account: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया कि अक्टूबर में 35 लाख नए डीमैट खाते खुले हैं। चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से अब तक हर महीने औसत 39 लाख डीमैट खाते खुले हैं।

डीमैट खातों की संख्या में अक्टूबर में हुई बढ़ोतरी, 17.9 करोड़ का हुआ इजाफा
Google
Advertisement

Demat Account: भारत में शेयर बाजार का चलन बढ़ने के कारण डीमैट खातों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 17.9 करोड़ हो गई है, जो कि सितंबर में 17.5 करोड़ थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया कि अक्टूबर में 35 लाख नए डीमैट खाते खुले हैं। चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से अब तक हर महीने औसत 39 लाख डीमैट खाते खुले हैं। बीते चार महीने में यह पहला मौका है, जब किसी नए डीमैट खातों की संख्या 40 लाख से कम रही है।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से .....

डीमैट खातों में 0.40 प्रतिशत और 0.21 प्रतिशत कम हुआ है

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या मासिक आधार पर 2.4 प्रतिशत बढ़कर 4.89 करोड़ हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीडीएसएल का मार्केट शेयर कुल डीमैट के खातों के साथ नए डीमैट खातों में भी अक्टूबर में बढ़ा है। इस दौरान सालाना आधार पर एनएसडीएल का मार्केट शेयर कुल डीमैट अकाउंट और नए डीमैट खातों में 0.40 प्रतिशत और 0.21 प्रतिशत कम हुआ है। शीर्ष पांच डिस्काउंट ब्रोकरों की कुल एनएसई सक्रिय ग्राहकों में हिस्सेदारी 64.5 प्रतिशत है, जो अक्टूबर 2023 में 61.4 प्रतिशत थी। अक्टूबर में ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म जोरोधा के ग्राहकों की संख्या मासिक आधार पर 1.2 प्रतिशत की बढ़कर 81 लाख हो गई है, जबकि बाजार हिस्सेदारी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.5 प्रतिशत रही। ग्रो पर ग्राहकों की संख्या मासिक आधार पर 2.8 प्रतिशत बढ़कर 1.26 करोड़ हो गई है। वहीं, इस दौरान बाजार हिस्सेदारी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 25.8 प्रतिशत हो गई है।

अपस्टॉक्स के ग्राहकों की संख्या मासिक आधार पर 1.4 प्रतिशत बढ़कर 29 लाख हो गई

एंजेल वन के ग्राहकों की संख्या मासिक आधार पर 2.4 प्रतिशत बढ़कर 75 लाख हो गई है। मार्केट शेयर 15.4 प्रतिशत रहा है। अपस्टॉक्स के ग्राहकों की संख्या मासिक आधार पर 1.4 प्रतिशत बढ़कर 29 लाख हो गई है। मार्केट शेयर 0.05 प्रतिशत गिरकर 5.8 प्रतिशत हो गया है। पारंपरिक ब्रोकर्स जैसे आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के ग्राहकों की संख्या में मासिक आधार पर 0.70 प्रतिशत बढ़कर 19 लाख हो गई है। इसका मार्केट शेयर 4 प्रतिशत था। कोटक सिक्योरिटीज के ग्राहकों की संख्या में मासिक आधार पर 2.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह 15 लाख हो गई है और ब्रोकरेज हाउस का मार्केट शेयर 3 प्रतिशत रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के ग्राहकों की संख्या में मासिक आधार पर 3.2 प्रतिशत बढ़कर 13 लाख हो गई है और इसका मार्केटशेयर 2.7 प्रतिशत रहा है।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें