×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वैश्विक तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार की हुई बल्ले-बल्ले, हरे निशान के साथ सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा

बुधवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 400 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी, ऑटो और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी गई. सुबह करीब 9.25 बजे, सेंसेक्स 445.6 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 82,500.73 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 130.15 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 25,174.50 पर था.

Author
25 Jun 2025
( Updated: 11 Dec 2025
06:40 AM )
वैश्विक तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार की हुई बल्ले-बल्ले, हरे निशान के साथ सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा
Advertisement

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 400 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी, ऑटो और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी गई. सुबह करीब 9.25 बजे, सेंसेक्स 445.6 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 82,500.73 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 130.15 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 25,174.50 पर था. विश्लेषकों के अनुसार, हाल के बाजार रुझान की एक महत्वपूर्ण विशेषता पश्चिम एशियाई संकट जैसी बड़ी चुनौतियों के बावजूद इसकी मजबूती है. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, 'भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान भी बाजार मजबूत रहा है. इस मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण योगदान संकट के दौरान एफआईआई की खरीदारी का रहा है.'

जानिए कैसा रहा कारोबार?
निफ्टी बैंक 31.25 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 56,493.15 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 245.40 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 58,867.80 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 165.10 अंक या 0.89 प्रतिशत चढ़कर 18,617.85 पर था.
इस बीच, सेंसेक्स पैक में टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एलएंडटी टॉप गेनर्स रहे. कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स की लिस्ट में रहे.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 
विशेषज्ञों का कहना है कि दिलचस्प बात यह है कि मध्यपूर्व संकट के खत्म होने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बिकवाली कर रहे हैं. दूसरी ओर, म्यूचुअल फंड में निरंतर निवेश के कारण घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) बाजार में लगातार खरीदार बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि इससे बाजार में तेजी आएगी, भले ही एफआईआई वैल्यूएशन संबंधी चिंताओं के कारण बिकवाली करें.
24 जून को एफआईआई शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने 5,266.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. इस बीच, डीआईआई खरीदार बने रहे, जिन्होंने 5,209.60 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. एशियाई बाजारों में जापान, चीन, सोल और हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बैंकॉक और जकार्ता लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 507.24 अंक या 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,581.78 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 67.01 अंक या 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,025.17 पर बंद हुआ और नैस्डैक 281.56 अंक या 1.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,630.97 पर बंद हुआ.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें