Advertisement

Loading Ad...

Gold Price 9 फरवरी 2026: रेट में फिर से उलटफेर, जानिए कैरेट (Carat) के हिसाब से ताज भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, हालांकि पिछले कुछ दिनों से दाम लगातार घट रहे हैं. आइए जानते हैं, आज बाजार में सोने का क्या भाव है?

Loading Ad...

सोने की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच, दो दिनों के अवकाश के बाद आज सोमवार को सर्राफा बाजार फिर से खुल गया है. बाजार के मौजूदा संकेतों को देखते हुए कीमतों में कमी आने की प्रबल संभावना है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, आज सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम घटकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं.

MCX के मुताबिक सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो पिछले सत्र में 1,52,071 रुपये पर बंद हुआ था. आपको बता दें कि 29 जनवरी को सोने ने 1,80,779 रुपये का अपना ऐतिहासिक उच्चतम स्तर छुआ था.

Loading Ad...

गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोने का भाव

Loading Ad...

इसके मुताबिक, 24 कैरेट सोने की दर कम होकर 1,56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है. जो 29 जनवरी को सर्वाधिक उच्च स्तर 1,79,010 रुपये से काफी नीचे है. 

IBJA के मुताबिक सोने का भाव

Loading Ad...

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह सोने की कीमत 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है. 

सोने की शुद्धता के अनुसार ताजा भाव

  • 24 कैरेट- 1,52,078 रुपये
  • 23 कैरेट- 1,51,470 रुपये
  • 22 कैरेट- 1,39,303 रुपये
  • 18 कैरेट- 1,14,059 रुपये
  • 14 कैरेट-  88,966 रुपये

खरीदारों के लिए सलाह

Loading Ad...

यदि आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए भावों में 3 प्रतिशत GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है. शहर और शोरुम के मुताबिक अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...