Advertisement

Loading Ad...

Gold Price 10 फरवरी 2026: फिर लुढ़के रेट, जानिए कैरेट (Carat) के हिसाब से ताज भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतों में उठापटक के बीच आज फिर से गिरावट आई है. आइए जानते हैं, आज बाजार में सोने का क्या भाव है?

Loading Ad...

सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. कुछ दिन पहले सोने के भाव में इतना उछाल आया था कि बाजार में हाहाकार मच गया था. खरीदारों की जेब खाली हो गई थी. लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में कमी आ रही है, या फिर मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. 10 फरवरी के दिन सोने के भाव की बात करें, तो अलग-अलग बाजारों में इसकी कीमत इस तरह है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार सोने का भाव

MCX पर आज सोने का वायदा भाव 0.41 की गिरावट के साथ 1,57,422 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं बीते कल की बात करें तो यह भाव चढ़कर 1,58,394 रुपये तक पहुंच गया था.

Loading Ad...

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत

Loading Ad...

वैश्विक बाजार में सोना 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,012.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर सभी टैक्स सहित 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो पिछले दिन 1,57,200 रुपये पर थी.

गुडरिटर्न्स के अनुसार सोने का भाव

Loading Ad...

इसके अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर अब 1,58,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. 

IBJA के मुताबिक सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने की कीमत 1,54,876 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है.

Loading Ad...

सोने की शुद्धता के अनुसार ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोना- 1,54,876 रुपये
  • 23 कैरेट सोना- 1,54,256 रुपये
  • 22 कैरेट सोना- 1,41,866 रुपये
  • 18 कैरेट सोना- 1,16,157 रुपये
  • 14 कैरेट सोना-  90,603 रुपये

खरीदारों के लिए सलाह

यदि आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए भावों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है. शहर और शोरुम के मुताबिक अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...