Advertisement
इजरायल-ईरान जंग के बाद बाजार में खलबली… सोने-चांदी की कीमतों में फिर लगेगी आग! जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा?
इजरायल-ईरान के बीच जंग भीषण रूप लेती जा रही है. ईरान के पलटवार से मिडिल ईस्ट में हाहाकार मच गया. वहीं, बाजार में भी भारी अनिश्चितता की संभावना है.
Advertisement
Israel Iran war: इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. युद्ध का आगाज हो गया है जो भीषण रूप लेता जा रहा है. इन हमलों से बाजार में भी खलबली मच गई है. एक्सपर्ट ने सोने चांदी की कीमतों में फिर उछाल के संकेत दिए हैं.
बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं. जिससे सोमवार को सोने और चांदी की कीमतें तेज बढ़त के साथ खुल सकती हैं.
निवेशकों के लिए गुड साइन
Advertisement
विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल के ईरान पर किए गए 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले के बाद बढ़ी अनिश्चितता निवेशकों को सोना और चांदी खरीदने के लिए प्रेरित कर सकती है, जिससे इनकी कीमतों में और तेजी आ सकती है. इजरायल के ईरान पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद तेहरान में जोरदार विस्फोट हुए, जिससे क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है.
Advertisement
इस घटनाक्रम को देखते हुए विश्लेषकों का कहना है कि युद्ध की आशंका से वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ेगी. एक्सपर्ट ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से अनिश्चितता बढ़ेगी और निवेशक सोना व चांदी को सुरक्षित निवेश के रूप में देखेंगे. हमें कीमती धातुओं में तेज बढ़त के साथ बाजार खुलने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में सोना फिलहाल 5,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रुकावट का सामना कर रहा है. बाजार विशेषज्ञ के मुताबिक, अगर यह स्तर पार होता है तो घरेलू बाजार में सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,68,000 रुपए से 1,70,000 रुपए तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें- ईरान ने एक साथ 8 मुस्लिम देशों पर किया बड़ा हमला, अमेरिका सहित पूरे मिडिल ईस्ट में हड़कंप!
Advertisement
तकनीकी दृष्टि से, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,60,000 रुपए के स्तर को पार कर चुका है और पिछले स्थिर दायरे से बाहर निकल आया है. फिलहाल कीमतें 1,62,000 रुपए के आसपास स्थिर हो रही हैं. विश्लेषकों का मानना है कि जब तक सोना 1,60,000 रुपए से ऊपर बना रहता है, तब तक यह निकट भविष्य में 1,63,500 से 1,65,000 रुपए तक जा सकता है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी ने भी मजबूत तेजी दिखाई है और यह 2,80,000 से 2,85,000 रुपए के दायरे की ओर बढ़ रही है. एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर तेजी बनी रहती है और कीमतें महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर से ऊपर टिकती हैं, तो चांदी 2,90,000 से 2,95,000 रुपए तक पहुंच सकती है.
इजरायल-अमेरिका Vs ईरान जंग में क्या-क्या हुआ?
इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया
हमलों में दक्षिणी ईरान में 40 छात्राओं की मौत का दावा
ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले में 400 मिसाइलें दागीं
इजरायल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी ईरान का हमला
Advertisement
यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है इजरायल के हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को सुरक्षित जगह भेज दिया गया है. ईरान के खिलाफ अमेरिकी ऑपरेशन को 'Epic Fury' नाम दिया है. Epic Fury का मतलब 'बहुत ज्यादा गुस्सा' होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने इस हमले की प्लानिंग काफी पहले ही कर ली थी. जिसे आने वाले दिनों के लिए भी बेहद खतरनाक माना जा रहा है. यह ऑपरेशन लंबा चलने वाला है. ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका का अगले ज्वॉइंट ऑपरेशन का नाम रोरिंग लायन होगा. जो ईरान में सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा करता है.