Advertisement

Loading Ad...

सोने-चांदी ने फिर दिया झटका, अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई कीमतों की तपिश, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price 20 February 2026: सर्राफा बाजार में एक बार फिर से भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है. सोने और चांदी की कीमतों ने फिर से झटका दिया है. जानें आज के ताजा भाव.

Loading Ad...

सराफा बाजार (Bullion Market) में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. कभी कीमतों में गिरावट आती है, तो कभी सोने और चांदी दोनों की चमक बढ़ जाती है. हालांकि, इनकी कीमतों में रिकॉर्डतोड़ ऊँचाई 29 जनवरी को देखी गई थी. उसके बाद इनकी कीमतों में थोड़ी बहुत ही उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. वहीं, अगर आज के भाव की बात करें तो फिर से सोने और चांदी की कीमतों ने जोरदार ने झटका दिया है. 

कितना महंगा हुआ रेट? 

आज सुबह इनकी कीमतों में फिर से उछाल देखा गया है. हालांकि, कीमतों में उछाल की वजह ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को भी बताया जा रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:48 पर सोने के 2 अप्रैल के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 291 रुपए या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 1,55,105 रुपए और चांदी की कीमत 1,690 रुपए या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 2,43,083 रुपए थी. 

Loading Ad...

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण रेट में आई तेजी

Loading Ad...

सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश में खरीदारी बढ़ना है. वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, जब भी दुनिया में संघर्ष या तनाव बढ़ता है तो इन दोनों कीमती घातुओं में तेजी देखी जाती है.  

वैश्विक बाजारों में भी रेट में आई तेजी

Loading Ad...

इसके अलावा, घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,009 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.815 प्रति औंस पर थी. बीते एक साल में वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने की कीमत में 70 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 132 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई है.

मजबूत डॉलर के बावजूद बढ़े दाम

सोने-चांदी की कीमत में ऐसे समय पर तेजी देखी जा रही है, जब डॉलर इंडेक्स भी मजबूत बना हुआ है. डॉलर इंडेक्स 98 पर है. पिछले कुछ दिनों में यह करीब एक अंक मजबूत हुआ है. डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को दिखाता है. आमतौर पर जब भी डॉलर इंडेक्स में तेजी आती है तो सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिलती है.

Loading Ad...

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल

दूसरी तरफ, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को कई महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 72 डॉलर प्रति बैरल पर है. इसमें बीते एक हफ्ते में करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखी गई है. वहीं, डब्ल्टीआई क्रूड में भी इतनी ही तेजी देखी गई है और इसकी कीमत 66.66 डॉलर प्रति बैरल है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...